महिला किराएदार से तंग मकान मालिक ने की आत्महत्या

Updesh Awasthee
इंदौर। एक महिला किराएदार से परेशान एक इंजीनियर मकान मालिक ने आत्महत्या कर ली। उस महिला किराएदार ने इंजीनियर के मकान पर कब्जा कर लिया था। किराया मांगो तो रेप के आरोप में फंसाने की धमकी दिया करती थी।

पुलिस के अनुसार घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई। सुखलिया निवासी इंजीनियर विनोद बांगर (40) अस्पताल की 12वीं मंजिल की खिड़की खोलकर कूद गया। वह पहली मंजिल के छज्जे पर गिरा, जिससे उसका सिर फट गया, दायां पैर और कंधा टूट गया। विनोद की सिम से मिले नंबर से लोगों ने परिजनों सूचना दी। पत्नी हर्षा सहेली के साथ मौके पर पहुंची। हर्षा बुटिक संचालक है।

उन्होंने बताया विनोद पीथमपुर में वाहन बनाने वाली एलएनटी (अब केसी कंस्ट्रक्शन) नामक कंपनी में इंजीनियर थे। उन्हें नौकरी का तनाव था और पिछले 15 सालों से डिप्रेशन में थे। उनका एक तीन मंजिला मकान स्कीम-54 में है। उसे मधु नाम की महिला को किराए पर दे रखा है। किराए के रुपए मांगते तो वह गुंडों से धमकियां दिलवाती थी।

जब विनोद ने उसे मकान खाली करने का कहा तो रेप का झूठा केस दर्ज करवा कर उन्हें जेल भिजवाने की धमकियां भी दी थी। घटनास्थल पर हर्षा के पिता दिलीप भी पहुंच गए। उन्होंने बताया डेढ़ घंटे पहले विनोद घर आए थे, तब भी वे तनाव में थे। तीन दिन पहले बार-बार बोल रहे थे कि मैं मर जाऊं। मैंने उन्‍हें खूब समझाया था।

दो माह पहले एसपी से की थी किराएदार की शिकायत
विनोद के परिवार में दो भाई, पत्नी, एक बेटी कृतिका और बेटा शिवांश है। परिजन ने बताया दो माह पहले ही मकान खाली नहीं करने के मामले में मधु के खिलाफ एसपी से शिकायत की थी। एएसपी राजेश सहाय ने बताया मकान खाली करवाना पुलिस के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। कोर्ट के निर्देश के बाद ही पुलिस कार्रवाई करती है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!