उज्जैन कांग्रेस: सोशल मीडिया पर चिपका दिया इस्तीफा

Bhopal Samachar
भोपाल। यहां कांग्रेस प्रत्याशी के विरोध में इस्तीफा हो गया। उज्जैन महापौर के लिए कांग्रेस से टिकट की दावेदारी कर रही वंदना मिमरोट ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान सोशल साइट पर किया है। वंदना ने अपने फेसबुक पर ही इस्तीफा लिख दिया।

उन्होंने यह इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव के नाम पर लिखा है। वंदना ने इसमें लिखा है कि पार्टी ने जिसको महापौर का टिकट दिया है वह पार्टी की प्राथमिक सदस्य भी नहीं थी, जबकि मैंने 15 साल पार्टी की सेवा की। कविता गोमे ने 15 मिनट भी पार्टी की सेवा नहीं है। वंदना ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनंत नारायण मीणा को भी रिकॉर्ड दिखाने का कहा है। फेसबुक पर उन्होंने इसकी एक प्रति सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भी भेजने का जिक्र किया है। पूर्व पार्षद बाबूलाल बाघेला ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। नाराज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया था। हालांकि कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अनंत नारायण मीणा ने वंदना मिमरोट द्वारा इस्तीफा दिऐ जाने से इंकार किया है।

बागी महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पर्चा भरा
उज्जैन शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अनीता मालवीय ने भी इस्तीफा देने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की उन्होंने बहुत सेवा की है, लेकिन कुछ लोगों ने पार्टी पर कब्जा कर लिया है। इसलिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वे महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दो दिन पहले ही इस्तीफा दे चुकी है। अब पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा देने जा रही है। उन्होंने कहा कि वे अपना नामांकन वापस नहीं लेंगी। उनके समाज के शहर में बहुत वोट है। इसलिए वे महापौर का चुनाव अब निर्दलीय लड़ेंगी।

मुगालते में मिश्रा
कांग्रेस देश की सबसे बड़ी पार्टी है। इसलिए इसमें टिकट के दावेदार एक से ज्यादा होते है, लेकिन टिकट तो एक को ही दिया जा सकता है। इतनी बड़ी पार्टी में सबको खुश नहीं किया जा सकता। अभी जो नाराज चल रहे है,  उन्हें मना लिया जाएगा। वे संकट के तौर में पार्टी के साथ कदमताल करते हुए चलेंगे और भाजपा की विचारधार से लड़ने के लिए कांग्रेस को मजबूत करेंगे।
केके मिश्रा, मुख्य प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!