छत्तीसगढ़ में सिमगा ब्लॉक के ग्राम धोबनी में 5वीं-छठी शताब्दी के सोने के तीन दुर्लभ सिक्के मिले हैं। ये सिक्के स्कूल में शौचालय निर्माण के लिए खोदे जा रहे गड्ढे की खुदाई में मिले हैं।
सिक्के मिलने की सूचना तुरंत ही प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को दी गई जिसके बाद पुरातत्व विभाग ने धोबनी पहुंचकर सिक्कों का निरीक्षण किया और पाया कि सिक्कों में गरुड़ की आकृति और शंख चक्र बना हुआ है। पुरातत्वविदों ने इन सिक्कों को 5वीं-6वीं शताब्दी का बताया है। सिक्के सिरभपुरी राजवंश के हैं। सिक्कों पर गरुड़ की आकृति और शंख चक्र बना हुआ है।