BSP का पूर्व विधायक बलात्कारी साबित, 10 साल की जेल

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। उत्तर प्रदेश के बांदा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम द्विवेदी को नौकरानी से रेप करने के जुर्म में 10 साल जेल की सजा मिली है। बहुजन समाजवादी पार्टी नेता द्विवेदी को धारा 376 के तहत कोर्ट ने सजा सुनाई है।

मामले में पुरुषोत्तम द्विवेदी के दो और साथियों को धारा 354 और 323 के तहत सजा मिली है। गौरतलब है कि द्विवेदी को 17 साल की नाबालिग लड़की का रेप करने के आरोप में जनवरी 2011 को गिरफ्तार किया गया था. जिस लड़की ने तत्कालीन विधायक पर रेप का आरोप लगाया उसे ही चोरी के आरोप में पुरुषोत्तम द्विवेदी ने जेल भिजवा दिया था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!