छतपुर में दारू की होम डिलेवरी

Updesh Awasthee
भोपाल। अभी तक आपने सुबह-सुबह साइकिलों या बाइक्स पर गेलन (केन) टांगकर घर-घर दूध देने वाले दूधवाले भैया तो देखे होंगे। लेकिन मप्र के छतरपुर में यह दूधवाले भैया उर्फ बबलू केनों में दूध नहीं, शराब बेचते पकड़े गए हैं।

यह है छतरपुर जिले का नौगांव थाना, जहां ये दूध की केनें रखी हुई हैं। हालांकि इनमें दूध नहीं, शराब भरी हुई है। यह है बबलू उर्फ़ बबलेश दूधवाला। यह अपने गांव भगवंतपुरा से सुबह के वक्त इन केनों में दूध नहीं, बल्कि शराब भरकर बेचने निकलता था।

आखिर धरे गए उस्ताद
नौगांव टीआई ओएस चंदेल के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली, तो बबलू की घेराबंदी की गई। शुक्रवार को जैसे ही बबलू अपने गांव से शराब बेचने निकला, गर्रोली नदी के पास पुलिस ने उसे धरदबोचा। आरोपी से मोटारसाइकिल पर टंगी दूध की इन केनों से 310 शराब की बोतलें (तकरीबन 6 पेटी शराब) जब्त की गई है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!