बीएसी एवं जनशिक्षकों की ​प्र​तिनियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

Updesh Awasthee
भोपाल। आयुक्त राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन के लिये मैदानी स्तर पर सर्वशिक्षा अभियान जिला शिक्षा केन्द्र अंतर्गत विकासखंड अकादमिक समन्वयक एवं जनशिक्षक की प्रतिनियुक्ति पर पदस्थापना के लिये 13 बीएसी एवं 23 जनशिक्षक जो उच्च श्रेणी शिक्षक अध्यापक संवर्ग के हो तथा आयु 49 वर्ष से अधिक न हो जिला स्तरीय चयन समिति के माध्यम से वरियता सूची एवं दिये गये विकल्प के आधार पर नियमानुसार प्रतिनियुक्ति की जायेगी।

प्रतिनियुक्ति से आशय बाहृय सेवा से है। बाहृय सेवा से तात्पर्य उस सेवा है जहां शासकीय सेवक अपना मौलिक या स्थानापन्न वेतन केन्द्र या राज्य के समेकित निधि के अलावा अन्य किसी स्त्रोत से प्राप्त करता है। सहमति के आधार पर अगर आपके द्वारा वाजिब मांग भी की गई तो वह मान्य की जा सकती है।

अतः इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन संकुल प्राचार्य, बीआरसीसी की अनुशंसा सहित बीआरसीसी कार्यालय या जिला शिक्षा केन्द्र में 22 जून तक प्रस्तुत करें। निर्धारित समयावधि पश्चात आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा। विस्तृत जानकारी कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!