सोनिया गांधी 'पूतना' राहुल गांधी 'तोता': भाजपा सांसद ने कहा

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने की एक और घटना में बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने उन्हें पौराणिक पात्र राक्षसी पूतना बताया और राहुल गांधी को तोता कहा।

उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद पर भी हमला करते हुए कहा कि उन्होंने गांधी के साथ इस बात को नहीं जानते हुए गठजोड़ किया है कि वे पूतना द्वारा दिए गए जहर से मरेंगे।

बिहार के पूर्व मंत्री और बक्सर से बीजेपी के सांसद ने बिहार के नवादा में कांग्रेस उपाध्यक्ष को ऐसा तोता बताया, जो 10 साल तक यूपीए शासन के दौरान मौन रहने के बाद दूसरे की लिखी स्क्रिप्ट के आधार पर बीजेपी के खिलाफ बोल रहे हैं।

नवादा जिले के राजौली में बीजेपी कार्यकर्ताओं को गुरुवार रात संबोधित करते हुए चौबे ने लालू और नीतीश को रंगा-बिल्ला बताया, जो बिहार में बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने में सक्षम नहीं होंगे।

कौन है पूतना और तोते से क्या तात्पर्य
भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद मामा कंस ने उन्हें मारने के कई प्रयास किए। इसी प्रक्रिया में पूतना नामक एक राक्षसी को बुलाया गया जो धाय मां बनकर कृष्ण के पास गई और अपना विषाक्त दूध पिलाने का प्रयास किया, लेकिन नवजात बालक के रूप वाले भगवान कृष्ण ने उसका वध कर दिया।
यहां भाजपा सांसद का कहना था कि सोनिया गांधी पूतना की तरह लालू और नितीश को विषाक्त दूध पिला रही है जिससे दोनों मर जाएंगे।
तोते से तात्पर्य 'रटंत तोते' से है। एक पुरानी कहानी के अनुसार तोते में बुद्धि नहीं होती, वो तो बस वही दोहराता है, जो उसे रटाया जाता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!