लड़की ​की शिकायत पर गुंडे से भिड़ गए विधायक

Updesh Awasthee
इंदौर। शहर में गुंडा विरोधी अभियान चल रहा है, बावजूद इसके गुंडों की हिम्मत नहीं टूट रही। हालात यह है कि गुंडे सरेआम लड़कियों से मुंबईया स्टाइल में छेड़छाड़ कर रहे हैं। हालात यह है कि अब इंदौर में विधायकों को पुलिसिंग करनी पड़ रही है।

यह है घटनाक्रम
शुक्रवार सुबह विधायक जीतू पटवारी अपने इलाके के भ्रमण पर गोपुर चौराहा तरफ साइकिल से आए थे। तभी उनके पास एक लड़की आई और बोली कि एक बाइक सवार युवक उसे छेड़ रहा है। छेड़छाड़ की बात सुनते ही विधायक अपने साथियों के साथ उसके पीछे भागे।

बदमाश ने विधायक और अन्य लोगों को अपने पीछे आते देखा तो गाड़ी छो़ड़कर ही भाग गया। फिर पुलिस को सूचना दी और गाड़ी अन्नापूर्णा थाने पर जब्त करवाई। गाड़ी नंबर के आधार पर पता चला है कि गाड़ी उषा नगर में रहने वाले एक एसआई की है, जो 15 दिन पहले चोरी हो गई थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!