युवा कलेक्टर के खिलाफ BJP पार्षदों का प्रदर्शन

Updesh Awasthee
रतलाम। नगर निगम के भाजपा पार्षद कलेक्टर बी. चंद्रशेखर के बोल से नाराज है। बुधवार को प्रभारी मंत्री पारस जैन से उन्होंने कलेक्टर की शिकायत की। सबूत के तौर पर समाचार पत्रों की कटिंग भी सौंपी। मंगलवार को दौरे पर निकले कलेक्टर ने अतिक्रमण को लेकर पार्षदों पर टिप्पणी की थी कि पार्षद कौन होते है। इससे ही पार्षदों में नाराजगी पनपी।

बुधवार शाम सर्किट हाउस के कक्ष में महापौर डा. सुनीता यार्दे, निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, एमआईसी सदस्य और भाजपा पार्षद प्रभारी मंत्री से मिले। इस दौरान विधायक चैतन्य काश्यप और जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित भी थे। पार्षदों का कहना था गुलाब चक्कर, कालिका माता परिसर, सैलाना रोड, कलेक्टर कार्यालय परिसर में निगम की मशीनरी का उपयोग हो रहा है। निगम कर्मचारी यहां काम कर रहे हैं।

पार्षदों के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग हो रहा है। कलेक्टर की कार्यशैली निगम के निर्वाचित बोर्ड की उपेक्षा करने वाली है। प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर बी. चंद्रशेखर से चर्चा का आश्वासन दिया है । कलेक्टर बी. चंद्रशेखर ने कहा उन्हें पार्षदों द्वारा प्रभारी मंत्री को शिकायत करने की जानकारी नहीं है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!