21 विधायकों की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है पुलिस

Updesh Awasthee
नई दिल्‍ली। दिल्ली पुलिस और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्‍व वाली दिल्ली सरकार के बीच घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स पर अगर यकीन करें तो दिल्ली पुलिस आप के 21 विधायकों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर रही है और ऐसा होते ही उनकी गिरफ़्तारी भी हो सकती है।

दिल्ली पुलिस द्वारा आप विधायकों के रिकॉर्ड की जांच के बाद पता चला कि कई विधायकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। और पुलिस ने 21 विधायकों के खिलाफ चार्जशीट दर्ज करने की तैयारियां शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इन 21 विधायकों में कुछ के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जितेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ फर्जी डिग्री मामले से लेकर आप के कई विधायकों के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज किए जा चुके हैं। कोंडली से विधायक मनोज कुमार पर धोखाधड़ी और सशस्त्र सेना से संबंधित अपराध के मुकदमे दर्ज हैं।

छिड़ सकती है सियासी जंग
दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच नई लड़ाई छिड़ सकती है। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन है और दिल्ली पुलिस को दिल्ली सरकार के अधीन लाने की मांग पुरानी है। अगर पुलिस आप विधायकों के खिलाफ चार्जशीट दायर दायर करती है तो जहां बीजेपी इसे बड़ा मुद्दा बनाएगी, वहीं आप भी केंद्र द्वारा राज्य सरकार पर निशाना साधने का मुद्दा उठाएगी। गौतरतलब है कि जब से आप सरकार सत्ता में आई, कई मौके पर दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस के तल्ख रिश्तों की बात सामने आई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!