गैंगरेप: विरोध किया तो गुप्तांग घायल कर दिए | Sagar News

Updesh Awasthee
सागर/मप्र। कार में सवार होकर आए तीन बदमाशों ने एक युवती का सरेराह अपहरण कर लिया और फिर जंगल में लेजाकर गैंगरेप किया। लड़की के विरोध करने पर चाकुओं से हमला कर दिया। उसके गुप्तांग भी घायल कर दिए और फरार हो गए।

पीड़ित लड़की के मुताबिक तीन आरोपी कार से आये थे उन्होंने उसके के साथ गैंग रेप किया और उनका विरोध करने पर आरोपियों ने उसके शरीर पर कई बार चाकुओ से हमला किया। जिसमे युवती के गुप्त अंगो सहीत शारीर के अलग अलग हिस्सों पर चोटे आई है।

जानकारी अनुसार इसके बाद ये आरोपी लड़की को घायल हालात मे फेंक कर भाग गए। लड़की लहूलुहान हालात में आस पास मदद की गुहार लगाई लेकिन किसी ने इसकी मदद नही की और फिर जैसे तैसे वो थाने पहुची और पुलिस को अपनी आप बीती सुनाई। जिसके बाद उसके गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा उसका इलाज जारी है।

आपको बता दे की इस लड़की के परिवार में कोई नही है ये अपनी दादी के साथ अकेली रहती है और जिस वक़्त इसके साथ ये घटना हुई ये शौच के लिए गयी हुई थी। और उसकी दादी शहर से बाहर मथुरा गयी हुई थी। उधर बहेरिया पुलिस ने इस मामले में गैंग रेप सहित मारपीट का मामला का दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!