किसानों ने उठाए हथियार, बच्चे का अपहरण, फिरौती में मांगा ट्रेक्टर

Updesh Awasthee
क्या कभी आपने सुना है कि बच्चे को अगवा करने वाले किसी किडनैपिंग ग्रुप ने फिरौती के रूप में ट्रैक्टर की मांग की हो? ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के झांसी में हुआ है. इतना ही नहीं किडनैपरों ने मांग पूरी ना होने पर बच्चे को मारने की भी धमकी दी है.

7 वर्षीय प्रदीप को पिछले सप्ताह उसके गांव वीरपुरा-गरोठा से किडनैप किया गया. एक अंग्रेजी न्यूज पोर्टल के मुताबिक बुधवार को अगवा हुए बच्चे की मां सुमन झांसी एसएसपी किरण एस से मिली. उसने एसएसपी से अपने बेटे को बचाने की गुहार लगाई. उसने बताया कि प्रदीप को 6 मई को दो बाइकसवारों ने तब अगवा कर लिया था जब वो अपने घर के बाहर खेल रहा था.

सुमन को शक है कि इस पूरी घटना के पीछे उसका एक रिश्तेदार शामिल है. 'सुमन ने बताया कि उसके पास किडनैपरों का फोन आया था और उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी हुई तो प्रदीप को छोड़ दिया जाएगा.' इसके अलावा सुमन ने पुलिस को बताया कि गांव के दो स्थानीय लोगों ने भी कहा है कि अगर वो ट्रैक्टर दे देगी तो उसके बेटे को छोड़ दिया जाएगा. एसएसपी ने गरोठा स्टेशन हेड को यह मामला प्राथमिकता पर सुलझाने का आदेश दिया है.

यह मामला सीधा संदेश दे रहा है कि कर्जों से परेशान किसान अब आत्महत्याओं के मूड में नहीं है बल्कि हथियार उठा रहा है। यदि जल्द ही इन किसानों को संतुष्ट कर वापस खेतों पर नहीं भेजा गया तो भारत के हथियार बंद किसान देश में आतंकवाद और नक्सलवाद से बड़ी समस्या होंगे और शहरी इलाकों को सुरक्षित रख पाना नामुमकिन हो जाएगा। 


UP jhansi case of kidnapping , kidnap case of UP 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!