आईपीएस अफसरों की प्रमोशन लिस्ट | Promotion List of ips MP cadre

Updesh Awasthee
भोपाल। मप्र शासन ने शुक्रवार को प्रदेश के छह आईपीएस अधिकारियों की पदोन्‍नति सूची जारी की है। इसके अनुसार इन अधिकारियों को वर्तमान पदस्‍थापना के स्‍थान पर ही पदोन्‍नत किया गया है।

सूची के अनुसार इंदौर आईजी विपिन कुमार माहेश्‍वरी को इंदौर एडीजी, भोपाल लोकायुक्‍त आईजी अशोक अवस्‍थी को भोपाल लोकायुक्‍त एडीजी, आर्थिक अपराध अन्‍वेषण ब्‍यूरो के आईजी विजय कटारिया को ब्‍यूरो में एडीजी, सीआईडी आईजी श्रीमती अनुराधा शंकर को एडीजी रेल भोपाल, लोकायुक्‍त आईजी भोपाल एस एम अफजल को लोकायुक्‍त भोपाल एडीजी और पुलिस मैन्‍युअल व आर एंड डी आईजी एपी सिंह को यथास्‍थान एडीजी के पद पर पदोन्‍नत किया है।






#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!