शादी में फायरिंग, युवती की मौत | Narsinghpur news

Updesh Awasthee
नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में गाडरवारा के सुखदेव भवन में देररात शादी के दौरान गोली चल गई। जिससे से जबलपुर निवासी एक युवती की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार हाथीताल निवासी आयूषी श्रोती (21 वर्ष) शादी समारोह में शामिल होने गाडरवारा गई थी। वह दुल्हन के बगल में खड़ी थी। इसी दौरान नशे की हालत में एक युवक ने गोली चला दी जो आयूषी को लग गई। आयूषी को गंभीर हालत में नरसिंहपुर अस्पताल लाया गयाए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतका की मां जबलपुर के महर्षि कॉलेज की प्रिंसपल आभा श्रोती की पुत्री थी। घटना के बाद समारोह में अफरा तफरी का माहौल बन गया। टीआई डीवी नागर के अनुसार गोली लड़का पक्ष के किसी युवक ने चलाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!