MPPSC: मॉडल आंसरशीट जारी

Updesh Awasthee
इंदौर। मप्र लोकसेवा आयोग (पीएससी) ने राज्यसेवा प्रारंभिक परीक्षा-2014 में पूछे गए दो प्रश्नों को गलत माना है। गुरुवार को पीएससी ने मॉडल आंसरशीट जारी की। परीक्षा 9 मई को हुई थी। पहला मौका है, जब परीक्षा के पांच दिन में मॉडल आंसरशीट जारी हो गई।

पीएससी ने मॉडल आंसरशीट पर छात्रों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए दस दिन का समय दिया है। 25 मई तक सवाल-जवाब पर आपत्ति लिखित में पहुंचाई जा सकती है। प्राप्त आपत्तियों का विषय विशेषज्ञ निराकरण करेंगे। महीनेभर बाद पीएससी फाइनल आंसरशीट जारी करेगी। उसके बाद प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा। आयोग की नई व्यवस्था के चलते इस बार परीक्षा के बाद की प्रक्रियाओं की रफ्तार तेज नजर आ रही है। सभी केंद्रों से महज 48 घंटे में कॉपियां मंगा ली गई थी।

इस बार परीक्षा नए नियम से कराई गई थी। पीएससी ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि जो प्रश्न गलत होंगे, उन्हें रद्द कर दिया जाएगा। मॉडल आंसरशीट जारी करते हुए आयोग ने इसी नियम के तहत दो प्रश्नों को विलोपित मान लिया है। बोनस अंक देने की परंपरा खत्म कर दी गई है। दोनों ही प्रश्न सामान्य अध्ययन पेपर के हैं।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!