कांग्रेस विधायक के गुर्गों का ठेकेदार पर हमला | MLA TAX

Updesh Awasthee
धार। यहां कांग्रेस विधायक सुरेन्द्र सिंह बघेल (हनी) के गुर्गों ने रेत ठेकेदार कंपनी के अधिकारियों पर इसलिए हमला कर दिया क्योंकि उन्होंने MLA TAX देने से इंकार कर दिया था। आरोप है कि विधायक ने 5 हजार रुपए प्रतिदिन MLA TAX की डिमांड की है, ना देने पर काम बंद करा देने की धमकी दी थी। इसी क्रम में यह हमला किया गया। पीड़ितों का कहना है कि हमलावरों में कांग्रेस विधायक भी शामिल थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धार जिले के कुक्षी क्षेत्र के चिखल्दा में सुखविंदर तेजेन्दर डीआईपीएल कंपनी नामक व्यक्ति ने रेत की खदान का ठेका लिया है। ठेकेदार से अवैध वसूली को लेकर विधायक बघेल सहित उसके समर्थक ठेकेदार एवं उसके कर्मचारियों को लगातार डरा-धमका रहे थे। गत दिवस चिखल्दा खदान के कार्यालय गणपुर पर संजू पाण्डेय, हिरा, पन्ना, महेष, संतोष बिल्लौरे, राकेष कामदार, गन्नु दरबार आदि 2-3 गाड़ी में भरकर पहुंचे थे। उन्होने यहां लाठियों एवं हथियारो से हमला कर दिया।

इन लोगो ने रेत ठेकेदार की वाहन बोलेरो नंबर एमपी- 09-एफए-2182 में भी तोड़-फोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपियों ने ठेकेदार के कर्मचारी पियूष जांगड़े, प्रकाष कन्नौजे, गोविंद गोलिया आदि के साथ मारपीट की एवं जाति सूचक शब्दो का उपयोग कर अपमानित किया। उन्होने धमकी की दी कि यदि हमारे क्षेत्र में रेत खदान चलाना हो तो हमे 5 हजार रूपए प्रतिदिन देना होंगे।

ठेकेदार के कर्मचारी संतोष ने इस संबंध में पुलिस को विधायक द्वारा मोबाईल पर दी गई धमकी व रूपयों की मांग से संबंधित आडियो रिकाॅर्डिंग भी उपलब्ध करवाई है। आवेदन की जांच के बाद कुक्षी पुलिस ने 8 साथियों के विरूद्ध धारा 147,149, 323, 294, 427 व 506 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है।

इनका कहना हैं
रेत ठेकेदार द्वारा नियमो के अनुसार कार्य किया जा रहा है। अभी हाल ही में उन्होने 80 लाख रूपयों की रायल्टी भी जमा कराई है। कुक्षी विधायक द्वारा अवैध रूप से ठेकेदार से वसूल की शिकायत उन्हे भी मिली थी, यदि ठेकेदारो को धमकाया गया एवं मारपीट की गई तो राजस्व का नुकसान भी हो सकता है।
एम.एस.खतेड़िया जिला खनिज अधिकारी, धार

विधायक हनी बघेल के विरूद्ध अभी तक प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। इसके बाद तथ्य एवं साक्ष्य मिलते है तो प्रकरण दर्ज किया जा सकता है। अभी इस संबंध में किसी का पकड़ा नहीं गया हैं।
श्री चोधरी एसडीओपी, कुक्षी

पहले भी हुई है मारपीट
कांग्रेस विधायक हनी सिंह के मामले में यह पहला क्रिमिनल केस नहीं है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। एक मामले में तो कुक्षी विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल को टोल कर्मचारियों ने उनके परिवार के सामने दौड़ा दौड़ाकर पीटा था। लोकल पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई भी नहीं की थी। बाद में जब वो विधानसभा में आंसुओं के साथ रो पड़े तब जाकर कार्रवाई हुई।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!