टंकी में सड़ रही थी लाश, लोग पी रहे थे पानी

Updesh Awasthee
रायपुर। पानी की टंकी में लाश सड़ती रही और 50 मकानों के रहवासियों सहित तिलदा रेलवे स्टेशन हजारों मुसाफिर पानी को पीते रहे। रेल प्रशासन की नींद तब टूटी, जब लोगों ने पानी से तेज बदबू आने की शिकायत की। लाश की स्थिति से इसके 7 दिन पुरानी होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

बुधवार को एक रेलवे कर्मचारी ने वालमैन भोम सिंग से पानी में बदबू आने की शिकायत की। वालमैन ने पानी टंकी की जांच की तो लाश तैरते मिली। लाश सड़ चुकी थी। इससे इतनी तेज दुर्गंध आ रही थी कि वहां खड़ा होना मुश्किल था। भोम सिंह ने वाटर सप्लाई इंचार्ज एवं सेक्शन इंजीनियर (भाठापारा) एके सिंग के अलावा आरपीएफ को सूचना दी। इसके बाद लाश को 40 फीट ऊंची टंकी से निकाला गया। मृतक 35-40 वर्षीय व्यक्ति है। इसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को आत्महत्या का मामला लग रहा है।

स्टेशन तक में बदबू
लाश इस कदर सड़ गई थी कि पानी का टैब खोलते ही तेज बदबू आती। खबर मिलने के बाद स्टेशन स्टाफ ने सभी टैब खोल दिए। इससे बदबू इतनी बढ़ी कि मुसाफिरों का बैठना तक मुश्किल हो गया।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!