मंत्री के रिश्तेदार DEO Bhopal के खिलाफ प्रदर्शन

Updesh Awasthee
भोपाल। राज्य कर्मचारी संघ ने जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय पर एक घंटे तक प्रदर्शन किया। संघ जिला शिक्षा अधिकारी केपीएस तोमर की कार्यप्रणाली के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया। बता दें कि श्री केपीएस तोमर खुद को केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का रिश्तेदार बताते हैं और इसी रिश्ते के नाम पर रौब छाड़ते हुए मनमानी करने का आरोप है।

संघ के प्रांतीय अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह के नेतृत्व में कई कर्मचारियों ने शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने मुख्य द्वार पर बैठकर करीब एक घंटे तक धरना दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शिक्षाधिकारी तीन-तीन महीने में होने वाली परामर्शदात्री समिति की बैठकों को नियमित रूप से नहीं करा रहे हैं। एक केंद्रीय मंत्री के संरक्षण में वे हठधर्मी रवैया अपनाए हैं। सहायक अध्यापक से अध्यापक की पदोन्नति सूची भी जारी नहीं कर रहे हैं तो कुछ सहायक अध्यापकों को मनमाने ढंग से पदोन्नति से वंचित कर दिया है। इसलिए संघ की मांग है कि जिला शिक्षाधिकारी को हटाया जाए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!