हाउसिंग बोर्ड ने घटाए प्रॉपर्टी के दाम

Updesh Awasthee
भोपाल। अयोध्या बायपास पर बने हाउसिंग बोर्ड के एलआईजी और ईडब्ल्यूएस मकानों की कीमत कम कर दी गई हैं। बोर्ड ने इनकी कीमत बुकिंग गाइडलाइन के मुताबिक तय की हैं। ईडब्ल्यूएस अब 4 लाख 10 हजार रुपए और एलआईजी 7 लाख 86 हजार 500 रुपए में मिलेंगे। पूर्व में इन मकानों की कीमत कलेक्टर गाइडलाइन से तय करने पर दोगुनी हो गई थी, जिसे बोर्ड के निर्णय के बाद कम दिया गया है। इसके साथ ही पजेशन लेटर भी हाउसिंग बोर्ड ने जारी कर दिए हैं। लोग बकाया राशि जमा कर मकानों की रजिस्ट्री करा सकते हैं। हालांकि इसके बाद भी मकानों की कीमत 10 से 15 फीसदी तक ज्यादा है।

वर्ष 2010 में हाउसिंग बोर्ड ने अयोध्या बायपास पर करीब 400 ईडब्ल्यूएस और 150 एलआईजी मकान बनाए थे। बुकिंग के समय ईडब्ल्यूएस की कीमत 3 लाख 62 हजार और एलआईजी की 6 लाख 80 हजार रुपए तय की गई थी। यह प्रोजेक्ट वर्ष 2012-13 में पूरा हो गया था, लेकिन पजेशन के समय बोर्ड ने वर्तमान कलेक्टर गाइडलाइन से मकानों की कीमत तय कर दी। इससे ईडब्ल्यूएस मकान की कीमत दोगुनी से ज्यादा करीब 8 लाख और एलआईजी मकानों की कीमत करीब 15 लाख हो गई थी। इसका आवंटियों ने विरोध किया था। इस कारण मकानों का पजेशन भी अटक गया था।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!