20,000 टन सोना रखा है भारत की जनता के पास

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज संसद में खुलासा किया कि आरबीआई के पास तकरीबन 557.75 टन सोना है जबकि जनता के पास 20,000 टन सोना है।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राज्यसभा में बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के पास 557.75 टन सोना है. जबकि देश में जनता के पास कितना सोना है इसका आंकड़ा सरकार नहीं रखती है।  हालांकि कुछ रिर्पोटों के अनुसार देश में 20,000 टन के करीब सोना जनता के पास है। जेटली ने भारत में सोने के आयात-निर्यात के बारे में बताते हुए कहा कि वर्ष 2014-15 में 34.41 अरब डालर सोना आयात में खर्च किया गया। जबकि 2013-14 में 28.70 अरब डालर और 2012-13 में 53.82 अरब डालर सोना आयात पर खर्च हुआ।

भारत दुनिया में सोने का सबसे बडा आयातक देश है और हर वर्ष यहां करीब 800 से 900 टन सोने का आयात किया जाता है। रिजर्व बैंक द्वारा सोना आयात पर लागू 80:20 योजना को नवंबर 2014 में समाप्त कर दिये जाने के बाद सोने के आयात में धीरे-धीरे तेजी आने लगी है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!