CBSE 10th-12th result 2015 मई के लास्टवीक में

Updesh Awasthee
नई दिल्‍ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 20 मई के बाद घोषित होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

बोर्ड सूत्रों के अनुसार, सीबीएसई की दसवीं के परीक्षा परिणाम को 20 मई को जारी किया जा सकता है। वहीं, बारहवीं के परीक्षा परिणाम को 27 मई या 28 मई को घोषित किया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, 12वीं के परिणाम दो चरणों में घोषित किए जाएंगे। सबसे पहले चेन्नई जोन का परिणाम घोषित किया जाएगा। गौरतलब है कि दसवीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार 13,73,853 उम्मीदवार और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 10,40,368 बैठे थे।

रिजल्‍ट की घोषणा के बाद छात्र और छात्राएं परिणामों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर लॉग ऑन कर देख सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!