हैला, में मंत्री का छोटा भाई हूं, तुझे उठवा लूंगा

Updesh Awasthee
जबलपुर। मप्र में नेताओं की गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। हालांकि इसमें कांग्रेसी भी पीछे नहीं हैं लेकिन चाल चरित्र वाली पार्टी भाजपा के नेता और उनके निकटवर्ती तो जैसे बेलगाम हो गए हैं। प्रस्तुत मामले में जो शब्दावली यूज की गई है वो किसी कृषि विश्वविद्यालय के डीन की तो नहीं हो सकती, अलबत्ता वो मंत्री का भाई भी है इसलिए गुंडई कर रहा है। पढ़िए यह रिपोर्ट:

हैलो! सुनो, मेरा नाम प्रदीप कुमार बिसेन...मैं कृषि विश्वविद्यालय का डीन हूं और मंत्री गौरीशंकर बिसेन का छोटा भाई हूं। अब तू बता तू कौन है। तेरे को तो मैं 15 दिन में समझा दूंगा। तुमने पवार समाज के कार्यक्रम में बहुत गुंडई की थी। मुझे 44 साल हो गए हैं शहर में। आज तक पवार समाज के किसी आदमी ने ऊंची आवाज में मुझसे बात नहीं की। उठवा तो तुम को लेंगे ही बेटा...तुझे जहां जाकर शिकायत करना है कर दे...।

यह धमकी कृषि विश्वविद्यालय के डीन और खुद को गौरीशंकर बिसेन का छोटा भाई बताने वाले प्रदीप कुमार बिसेन ने बालाघाट के शैलेष पटले को दी है। शैलेष ने धमकी भरा ऑडियो रिकॉर्डिंग जबलपुर एसपी हरिनारायणाचारी मिश्र को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

यह है मामला:
शिकायतकर्ता शैलेष पटले की पत्नी की पुलिस विभाग में जबलपुर में पोस्टिंग है। रांझी स्थित पुलिस क्वाटर्स में रहने वाले शैलेष का आरोप है कि कुछ माह पूर्व पवार समाज का कार्यक्रम बालाघाट में हुआ था। इस कार्यक्रम के कार्ड में उसका नाम बिना पूछे डाल दिया गया था। इस पर उसने आपत्ति जताई थी। चूंकि कार्यक्रम के प्रभारी प्रोफेसर प्रदीप कुमार बिसेन थे, लिहाजा उसकी बातों को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाकर श्री बिसेन उसे धमका रहे हैं।

धमकी नहीं दी थी, सिर्फ समझाया था
बालाघाट में हुए समाज के कार्यक्रम की जिम्मेदारी मुझे समाज की तरफ से दी गई थी। जो लिस्ट बालाघाट से आई थी उसके आधार पर मैंने अन्य लोगों के साथ शैलेष का नाम भी कार्ड में लिखवा दिया था लेकिन शैलेष को कार्ड में नाम दर्ज होने पर आपत्ति हुई और उसने कई दिनों तक मुझसे अभद्रता की थी। कई दिनों बाद मुझे शैलेष का मोबाइल नंबर मिला था, जिस पर मैंने उसे फोन किया था। मैंने शैलेष को किसी भी तरह की धमकी नहीं दी, फोन तो समझाने के लिए लगाया था।
प्रो. प्रदीप कुमार बिसेन, कृषि विश्वविद्यालय

शैलेष पटले नाम के युवक ने एक शिकायत के साथ ऑडियो टेप दिया है। जिसमें कृषि विवि के वरिष्ठ प्रोफेसर पर धमकाने का आरोप लगाया है। पूरे मामले की जांच सीएसपी रांझी जेपी मिश्रा को सौंपी गई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
हरिनारायणाचारी मिश्र, एसपी

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!