भोपाल। सरकारी स्कूलों के निजीकरण, अध्यापकों का शिक्षा विभाग में संविलियन सहित अन्य मांगों को लेकर 12 मई को राजधानी में धरना और प्रदर्शन किया जाएगा। धरने को शिक्षा अधिकार मंच के प्रोफेसर अनिल सद्गोपाल और शिक्षाविद् शरदचंद्र बेहार संबोधित करेंगे।
मप्र शासकीय अध्यापक संगठन के अध्यक्ष बृजेश शर्मा और प्रमुख महामंत्री आरिफ अंजुम ने बताया कि अध्यापकों की अनेक मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। सालों से इन मांगों को पूरा कराने आंदोलन चल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सरकारी शिक्षा को समाप्त कर शिक्षा माफियाओं को लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रही है। संगठन के प्रांतीय संयोजक उपेन्द्र कौशल ने बताया कि मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी है। इस बार सफलता के साथ ही आंदोलन रुकेगा।

