पन्ना हादसा: पहचान के लिए भोपाल आईं 21 लाशें

Updesh Awasthee
भोपाल। पन्ना हादसे में मारे गए 21 लोगों की लाशें कुछ इस हालत में हैं कि उनकी पहचान भी मुश्किल हो गई है। इस उलझन को सुलझाने के लिए लाशों का डीएनए टेस्ट किया जाना है। इसी के लिए लाशों को भोपाल लाया गया। इन्हें फिलहाल तीन अलग-अलग अस्पतालों में सुरक्षित रखा गया है। जांच के लिए डीएनए सैंपल लेने सागर फोरेंसिक लैब की टीम आएगी।

भोपाल लाए गए सभी शव इतना जल गए हैं कि ये कंकाल की तरह दिखाई दे रहे हैं। इस वजह ये यह पता करना मुश्किल हो रहा है कि शव किसका है। इन शवों को अलग-अलग नंबर डालकर रखा जा रहा है। शव के लिए दावा करने वाले परिजनों का डीएनए टेस्ट मिलान कर शव उन्हें सौेंप दिया जाएगा। फिलहाल 10 शव पीपुल्स अस्पताल, 6 जेके अस्पताल और 5 हमीदिया में रखे गए है। डीएनए मिलान होने तक उन्हें रखा जाएगा।

इनका कहना है
पन्ना से डीएनए जांच के लिए आईं बॉडी को तीन अस्पतालों में रखा गया है। 5 बॉडी हमीदिया, 6 जेके अस्पताल और पीपुल्स अस्पताल में 10 बॉडी रखी गई हैं।
बीएस जामोद, एडीएम

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!