भूसें के डेर में मिली आदिवासी महिला

Updesh Awasthee
इछावर। थाना अंतर्गत आने वाले गांव रूगनाथ पुरा मे सोमवार की दरमियानीरात को एक आदिवासी महिला मन्जू बाई पति रामभरोसे कोरकू जख्मी हालत मे परिजनों को उसके खेत पर भूसे के ढेर मे पडी हुई मिली। महिला पर किसी धारधार हथियार से हमला किया गया।  इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के कारणो का अभी खुलासा नही हो पाया है। महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे इछावर सामुदायिक अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाचं षुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार मामला गांव रूगनाथ पुरा का है जहां पर बीती रात को निवासी रामभरोस कोरकू की पत्नी मंजू बाई उम्र 30 वर्स जख्मी हालत मे  परिजनो को  भूसे के  ढेर मे दबी हुई मिली। इस पर  जिसकी सूचना परिजनो ने थाने मे दी पुलिस ने परिजनों की मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी । परिजनों को महिला गंभीर हालत मे पडी हुई मिली और उसके षरीर पर धारधार हथियार से कई निषान पाऐ गए। परिजनो का कहना है कि महिला घर से षौच करने का कहकर गई हुई थी। लेकिन देर रात होने के बाद भी घर नही लोटी तभी सूचना मिली की वह जख्मी हालत मे गांव से कुछ दूरी पर पडी हुई है। इसकी सूचना इछावर थाने मे दी गई पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना आरंभ कर दी गई।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!