भोपाल। पीएचई विभाग अंतर्गत कार्यरत संविदा हेडपंप टैक्निशियनों ने मांगो को पूरा करने के लिये दिये गये आश्वासन पर अमल
नहीं होने पर पीएचई मंत्री कुसुम महदेले का बंगला घेरा।
म.प्र. संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंध एवं पी.एच.ई. संविदा हैडपंप टैक्निशियन संघ के संयुक्त तत्वाधान में आज सभी संविदा हैडपंप टैक्निशियन मंत्री कुसुम मेहदेले के निवास पर एकत्रित हुये। एकत्रित होकर सभी ने पशुपालन एवं पी.एच.ई. मंत्री कुसुम महदेले को ज्ञापन दिया और अवगत कराया कि आज से एक महीने पूर्व आपके द्वारा दिये गये आश्वासन पर प्रदेश के 6 सौ संविदा हैडपंप टैक्निशियन हड़ताल समाप्त कर अपने काम पर लौट गये थे और आपने एक माह में मांगे पूरा होने का आश्वासन दिया था जिसमें कार्य के दौरान मृत हुये संविदा हैडपंप टैक्निशियनों के परिवार को अनुंकपा अनुग्रह राशि, कार्य भारित कर्मचारियों के समान वेतनमान तथा सुविधाएं और नियमित किये जाने का आश्वासन दिया था । लेकिन विभाग के अधिकारियों ने अभी तक मांगों को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है और ना ही मांगों का निराकरण किया है, जिससे प्रदेश के संविदा हैडपंप टैक्निशियनों में आक्रोश है । इस पर मंत्री महोदय ने पी.एच.ई. विभाग के प्रमुख अभियन्ता डोंगरे को बुलाकर मांगों का निराकरण करने के लिए कहा। सभी संविदा हैडपंप टैक्निशियनों ने और म.प्र. संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर और संविदा हैंडपंप टैक्निशियन संध के अध्यक्ष उमाशंकर लांजेवार तथा महामंत्री राकेश खरे ने निर्णय लिया है कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक प्रदेश के सभी संविदा हैडपंप कर्मचारी अपने- अपने जिले में हड़ताल पर रहेंगें । गौर तलब है कि संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ और संविदा हैडपंप टैक्निशियन संघ के संयुक्त तत्वाधान में संविदा हैडपंप टैक्निशियनों ने 9 दिवसीय हड़ताल की थी ।
जिनकी प्रमुख मांगें थी । संविदा हैडपंप टैक्निशियनों को नियमित हैडपंप टैक्निशियनों के समान वेतन दिया जाए। नियमितीकरण की नीति लागू की जाए। जिन संविदा हैडंपप टैक्नििशियनों की मृत्यु हो गई है उनके आश्रित परिवार को अनुग्रह राशि तथा अनुंकपा नियुक्ति प्रदान की जाए । प्रदेश में चार लाख हैंडपंप है जो कि ग्रामीण अंचलों में 50 प्रतिशत् ग्रामीण जनता इन हैडपंप पर निर्भर करती है । संविदा हैडपंप टैक्निशियनों के हड़ताल पर जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है ।
रमेश राठौर
प्रदेश अध्यक्ष
9425004231

