शिवराज के खिलाफ सिंधिया ने किया आंदोलन का ऐलान

Updesh Awasthee
भोपाल। मेडिकल कॉलेज के मामले में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अब शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया है। उनका कहना है कि शिवपुरी में मेडिकल कॉलेज के मामले को शिवराज सिंह चौहान व्यक्तिगत रूप से लटका रहे हैं। वो जानबूझकर इसे स्थापित होने से रोक रहे हैं। यदि मेडिकल कॉलेज के लिए मुझे सड़क पर उतरना पड़ा तो मैं जनता के साथ वो लड़ाई भी लडूंगा। यह बात गुरुवार को शिवपुरी में आयोजित आमसभा में क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही।

श्री सिंधिया ने कहा कि मैं शिवपुरी के लिए एनटीपीसी कॉलेज, एनटीपीआई व मेडिकल कॉलेज लेकर आया। उसके लिए जमीन देने में ही प्रदेश सरकार ने इतना समय गुजार दिया। मेडिकल कॉलेज के लिए केंद्र सरकार के मंत्री से मिला तो उन्होंने प्रदेश से एमओयू मंगवाया, लेकिन उसे देने में लेटलतीफी की जा रही है।

फिलहाल सिंधिया ने आंदोलन की तारीख का ऐलान नहीं किया है, जबकि मामला इकतरफा पक्षपात है। स्पष्ट हो चुका है कि शिवराज सिंह चौहान ने शिवपुरी और छिंदवाड़ा के मेडिकल कॉलेज इसलिए टाल दिए क्योंकि दोनों स्थानों पर कांग्रेस के सांसद हैं। देखना यह है कि सिंधिया इस मामले में कब तक शिवराज सिंह चौहान का इंतजार कर रहे हैं।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!