फिर मंहगा हो गया पेट्रोल

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। मंहगाई की मार से जूझ रही जनता पर को तेल की कीमतें बढ़ने से करारा झटका लगा है। तेल कंपनियों ने मात्र 15 दिन में दूसरी बारी दामों में वृद्धि की है। पेट्रोल के दाम 3.13 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं जबकि डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। नई दरें शुक्रवार मध्यरात्रि से प्रभावी होंगी।

इससे पहले अप्रैल के आखिरी सप्ताह में भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी की गई थी। उस दौरान पेट्रोल 3.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.37 रुपये प्रति लीटर महंगा किया गया था। इससे पहले 2 अप्रैल व 16 अप्रैल को पेट्रोल के दाम में क्रमश: 49 पैसे व 80 पैसे प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम में 1.12 रुपये व 1.30 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी।

अगस्त से फरवरी के दौरान पेट्रोल के दाम में कुल मिलाकर दस कटौतियों में 17.11 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई, जबकि अक्टूबर से फरवरी के दौरान डीजल के दाम में छह कटौतियों में कुल मिलाकर 12.96 रूपये प्रति लीटर की कमी की गई। इसके बाद 16 फरवरी को पेट्रोल के दाम में 82 पैसे प्रति लीटर तथा डीजल के दाम में 61 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई। एक मार्च को दाम फिर बढ़े थे।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!