आत्महत्या: ससुर गंदी नजर रखता, पति प्रताड़ित करता था

Updesh Awasthee
रतीराम श्रीवास/टीकमगढ। खरगापुर विधानसभा क्षेत्र मे ग्राम कोटरा मे गत दिवस नवविवाहिता ने अग्निस्नान कर लिया। मृत्युपूर्व बयान में उसने बताया कि उसका ससुर उस पर गंदी नजर रखता था, अश्लील हरकतें करता था और पति चुपचाप रहने के लिए दवाब डालता था। सास दहेज मांगती थी और पति सास का साथ निभाता था। तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।

घटना के संबंध मे खरगापुर थाना प्रभारी ने बताया कि दिनाॅक 5 मई 2015 को नवविवाहिता रजनी रैकवार उम्र 20 वर्ष ने कैरोसिन डालकर आत्म हत्या कर ली थी। मृतका ने अपने बयान मे बताया था कि ससुर बुरी नियत से देखकर हाथ पकडता था व पति सास दहेज की माग करते थे। दहेज न लाने पर आये दिन प्रताडित करते थे। पति सास ससुर का साथ देता था। इस तरह परिवारिजनों से तंग आकर कैरोसिन डालकर आत्म हत्या कर ली थी। पुलिस ने मार्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी थी। जाॅच मे ससुर बृजलाल सास श्रीमती रमकू व पति धर्मेन्द्र रैकवार दोषी पाये गये। सभी आरोपियो पर धारा 106. 498. 354.व 34. आईपीसी के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!