दलबदलू त्रिपाठी: विधायक कांग्रेस के, नेतागिरी भाजपा में

Updesh Awasthee
भोपाल। कानूनी प्रक्रियाओं को लोचा देखिए, मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी विधायक तो कांग्रेस के टिकिट पर बने लेकिन नेतागिरी भाजपा की कर रहे हैं। अमित शाह की सभा में भी सीना तानकर शामिल हुए। कानून कहता है कि ऐसे विधायक की विधायिकी तत्काल समाप्त हो जानी चाहिए लेकिन सरकार भाजपा की है तो फायदा उठा रहे हैं, कांग्रेस भी लाचार है, अब तक कुछ नहीं कर पाई।

बीजेपी के सुशासन संकल्प सम्मेलन में भाजपा विधायकों के अलावा कांग्रेस विधायक नारायण त्रिपाठी भी पहुंचे। वरिष्ठ मंत्रियों के बीच त्रिपाठी पार्टी की ओर से जारी पास गले में डालकर बैठे थे। उन्होंने मीडिया को बताया कि वे मिस कॉल देकर भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं। विधानसभा सचिवालय को भी दलबदल कानून के तहत दिए नोटिस का जवाब दे दिया है। उधर, नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे ने कहा कि त्रिपाठी भाजपा में ही हैं। बावजूद इसके उनकी विधानसभा की सदस्यता समाप्त नहीं की गई है। नेताप्रतिपक्ष का आरोप है कि उनकी सदस्यता को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा बचा रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या सीताशरण शर्मा जो चाहेंगे कर सकते हैं, कानून नाम की कोई चीज है या नहीं। यदि वो कटारे विधानसभा के भीतर ही कानून का पालन नहीं करवा पा रहे हैं तो क्या हक है कि वो नेताप्रतिपक्ष बने रहें।

कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा सचिवालय को नोटिस देकर जतारा विधायक दिनेश अहिरवार और मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के भाजपा के साथ होने और पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने के मामले में सदस्यता समाप्त करने की मांग की है। कांग्रेस की मांग पर दोनों विधायकों को नोटिस देकर विधानसभा सचिवालय ने जवाब तलब किया था।

अहिरवार ने चुनावों में भाजपा का प्रचार किया था, कांग्रेस के प्रत्याशी का विरोध किया था लेकिन जब नोटिस आया तो जवाब में कांग्रेस विधायक दल के आरोपों को नकार दिया और त्रिपाठी ने लंबे समय तक जवाब ही नहीं दिया। इस दौरान त्रिपाठी लगातार भाजपा प्रदेश कार्यालय आते-जाते देखे गए हैं। मीडिया ने जब जब मामला उठाया कांग्रेस ने दोनों पर कार्रवाई की मांग उठाई, उसके बाद रात खतम, बात खतम। दोनों अब भी विधायक हैं। रविवार को भी त्रिपाठी भाजपा के सुशासन संकल्प सम्मेलन में मौजूद रहे, जो चर्चा का विषय बना रहा।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!