भूकंप: 76 मिनट, 6 झटके, 46 मौतें | earthquake

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत, नेपाल और चीन में मंगलवार को भूकंप के छह झटके महसूस किए गए। मंगलवार को आए भूकंप में नेपाल में 28 और भारत में 18 लोगों के मारे जाने की खबर है। नेपाल में करीब एक हजार लोगों के घायल होने की खबर है। भूकंप का पहला झटका दोपहर 12:35 बजे आया। इसकी रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.4 बताई गई है। इसके बाद 12 बजकर 47, एक बजकर 11 मिनट, 1:35 बजे ,1:42 बजे और छठा झटका 1:51 बजे महसूस किया गया। इसका प्रभाव दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश में भी महसूस किया गया। उत्तर प्रदेश के संभल और हमीरपुर में घर गिरने से दो व्यक्ति की मौत की खबर है। वहीं, बिहार में 16 की मौत हुई है। जानकारी के मताबिक, नेपाल के काठमांडू से 82 किमी दूर कोडारी के करीब चीन की सीमा के पास झाम भूकंप का केंद्र था। जमीन के 19 किमी अंदर इस भूकंप का केंद्र था। इसके अलावा, पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी आए भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बता दें कि 25 अप्रैल को नेपाल में 7.9 तीव्रता वाला भूकंप आया था जिसके बाद भारी तबाही मची थी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!