22 नाबालिग कन्याओं का बलात्कार कर चुका है ये तांत्रिक

Updesh Awasthee
मुंबई। यहां एक LIC ऐजेंट तांत्रिक बन गया। उसने अपने ऐजेंट भी नियुक्त कर लिए। वो खुद को एक ताकतवर आत्मा का वाहक बताता था और लोगों के दुख दूर करने के एवज में कुंवारी लड़कियों की मांग करता था। वो अब तक 22 नाबालिग लड़कियों का बलात्कार कर चुका है।

बीते रोज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक 15 साल की किशोरी को भी छुड़ाया है। पुलिस ने आरोपी पर पॉस्को एक्ट और एंटी-ब्लैक मैजिक एक्ट की धाराएं लगाई हैं।

एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार भारतीय जीवन बीमा का एजेंट और तथाकथित तांत्रिक 42 वर्षीय विजय तोंबरे पर 22 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने का आरोप है। तोंबरे अपने पास आने वालों से कुंवारी लड़कियों की मांग करता था। उसके निशाने पर गरीब लोग रहते थे, जिन्हें वह आसानी से अपने भ्रमजाल में फंसा कर उनके परिवार की कन्याओं से दुष्कर्म करता था।

एजेंट फंसाते थे
गरीब परिवारों को फंसाने के लिए उसने शहर में अपने कई एजेंट भी नियुक्त कर रखे थे। थाणे क्राइम ब्रांच के अनुसार तोंबरे के गिरोह में ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं। ये महिलाएं तोंबरे का समाजसेवी के रूप में व्याखान करती थीं और नकली परिवार व झूठी कहानियां सुनाकर शिकार को फंसाती थी। यह महिलाएं तोंबरे की झूठी शक्तियों का भी गुणगान करती थीं।

पुलिस के जाल में फंसा
पुलिस के अनुसार उसे तीन महीने पहले तोंबरे के बारे में जानकारी मिली थी। तब पर वह गिरफ्तारी से बच निकला था। इस बार पुलिस ने तोंबरे को पकडऩे के लिए जाल फैलाया। पुलिस का एक मुखबिर व्यवसायी बनकर विजय तोंबरे के पास पहुंचा। मुखबिर ने अपनी झूठी कहानी तोंबरे को सुनाई और उससे अपने दु:ख दूर करने को कहा। जिस पर तोंबरे ने उसे एक कुंवारी लड़की लगाकर देने को कहा। तोंबरे ने दावा किया कि उसके शरीर में एक ताकतवर आत्मा आएगी। जिसके बाद वह उस कुंवारी लड़की से संबंध बनाएगी। जितनी बार उस लड़की से संबंध बनाए जाएंगे, उसके परिवार के दु:खों में उतनी ही कमी आती जाएगी।

मुखबिर ने एक 15 साल की लड़की तोंबरे को सौंप दी। तोंबरे ने लड़की को एक कमरे में बंद कर दिया। मुखबिर का इशारा पाते ही पुलिस तोंबरे के घर में घुस गई और लड़की को तोंबरे की चंगुल से छुड़ा लिया। पुलिस ने तोंबरे के साथ-साथ उसके मुख्य सहयोगी जानकी हिंडाले को भी गिरफ्तार किया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!