TCS के खिलाफ अमेरिका में दावा दायर

Updesh Awasthee
बिजनेस डेस्क। भारत की प्रख्यात कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) लिमिटेड के ख़िलाफ़ अमेरिका की एक आईटी प्रोफेशनल ने मुक़दमा किया है। ये मुक़दमा अमरीका में बड़ी संख्या में दक्षिण एशियाई कर्मचारियों को भर्ती करने के ख़िलाफ़ किया गया है।

स्टीवन हेल्ट पहले टीसीएस में काम कर चुके हैं, लेकिन उनका कहना है कि कंपनी बड़ी मात्रा में दक्षिण एशियाई और मुख्यतः भारतीय कर्मचारियों को भर्ती कर अमरीकी कानून का उल्लंघन कर रही है। इसे लेकर उन्होंने सैन फ्रांसिस्को की संघीय अदालत का दरवाज़ा खटखटाया है। कंपनी ने हेल्ट के आरोपों को निराधार बताया है.

कोई पक्षपात नहीं
अमरीका में टाटा के लिए 14 हजार लोग काम करते हैं जिनमें से 95 प्रतिशत दक्षिण एशियाई मूल के हैं. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार हेल्ट ने बताया कि टाटा में 20 महीने की अपनी नौकरी के दौरान उन्होंने 'अमरीका विरोधी भावनाएं' महसूस कीं.

उन्होंने अपनी शिकायत में एक मैनेजर का जिक्र है जिन्होंने कथित तौर कहा कि 'अमरीकी लोग स्वार्थी होते हैं' और 'मुझे अमरीकियों के साथ काम करना पसंद नहीं है'.

लेकिन टीसीएस का कहना है कि वो कर्मचारियों को भर्ती करते समय देश या नस्ल को लेकर किसी तरह का पक्षपात नहीं करती है.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!