IAS अफसर ने महिला को तलाक दिलाया फिर किया यौनशोषण

Updesh Awasthee
चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पर एक महिला ने कथित तौर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उक्त अधिकारी इस समय पंचकूला में तैनात हैं। अधिकारी की महिला के साथ आपत्तिजनक सीडी भी सार्वजनिक हो गई है। अधिकारी को हरियाणा सरकार ने छुट्टी पर जाने को कहा है।

पंचकूला निवासी एक महिला ने 1987 बैच के हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एस.एन. राय पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह उक्त अधिकारी के संपर्क पिछले लंबे अरसे से है। राय इस समय स्थानीय निकाय तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव हैं। 

आरोपी अधिकारी लंबे समय से उसे शादी का झांसा देकर गुमराह कर रहा है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह सोनीपत निवासी सुरेंद्र पंवार के माध्यम से वर्ष 2008 में उस समय रॉय के संपर्क में आई जब उसका अपने पति के साथ तलाक का केस चल रहा था।

राय ने उसकी इस केस में मदद भी की। राय ने उन्हें कहा था कि वह तलाकशुदा हैं, इसलिए महिला के साथ शादी करने में कोई परेशानी नहीं होगी। पीड़ित महिला का आरोप है कि उनका दो बार गर्भपात हो चुका है। पीड़ित महिला के हवाले एक वीडियो रिकार्डिंग भी सार्वजनिक हुई है। इस सीडी में रॉय को एक महिला के साथ डांस करते हुए दिखाया गया है। 

महिला ने बताया कि उसने इस बारे में एक शिकायत हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को दी थी जिन्होंने जांच किए बगैर ही उसे मुख्य सचिव को भेज दिया। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर महिला ने मुख्य सचिव से मुलाकात की। जिन्होंने अब इस मामले की जांच एडीजीपी के.पी. सिंह को सौंप दी है। 

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि उन्हें इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी मिली है। नियमानुसार पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी। अगर अधिकारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं राय के वकील ने आरोपों से इंकार किया और आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता उनके मुवक्किल को ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!