बड़ा हुआ तो क्या हुआ जैसे ..........!

Updesh Awasthee
राकेश दुबे@प्रतिदिन। बंगलुरु में प्रकाश जावेडकर ने भारतीय जनता के सदस्यों की संख्या 10 करोड़ करने की बात कही है| भारतीय जनता पार्टी ही नहीं सम्पूर्ण भारत को मात्रत्मकता की नहीं, गुणात्मकता की जरूरत है| हर क्षेत्र में और हर दिशा में. मात्रत्मकता हर समय नकारात्मक नहीं होती, पर वह गुणात्मकता की गारंटी तो नहीं ही हो सकती! जरूरत है मात्रत्मकता और गुणात्मकता के बीच संतुलन की| जिसका अभी भारतीय जनता पार्टी में अभाव दिखता है|

भारत के विकासशील समाज में, जहां भौतिक और वैचारिक स्तर पर अब भी काफी पिछड़ापन है, प्रगति की दौड़ में आगे बढ़ने की होड़ कोई अनोखी बात नहीं है. यह काफी हद तक स्वाभाविक है|

कई बार तो यह नंबरिंग एशिया स्तर की होने लगती है. कभी किसी पुल तो कभी किसी प्लेटफॉर्म या रेलवे स्टेशन को भारत का नंबर वन या एशिया का नंबर दो-तीन आदि बताया जाने लगता है| देश के किसी भी रेलवे स्टेशन चारों तरफ गंदगी और बदबू. स्टेशन का हाल देख लगता है ऐसे में भारत में किसी राजनीतिक दल का नंबर-वन या टू होने का क्या मतलब?  संस्कार तो किसी में भी नहीं दिखते| क्या सिर्फ ‘मात्रत्मकता’ किसी के बड़ा या श्रेष्ठ होने का प्रमाण है! क्या मात्रत्मकता ही गुणात्मकता तय करती है?

देश की मुख्य सत्तारूढ़ पार्टी-भाजपा ने दावा कर रही है कि अब वह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है. विश्व क्या, चाहें तो ब्रह्मांड भी कह लें| ठीक है, हम ‘मिस्ड कॉल पचड़े’ में भी नहीं फंसना चाहते| मान लिया कि पार्टी को संख्या के स्तर पर बड़ी कामयाबी मिल गयी, लेकिन इससे हासिल क्या हुआ या आगे क्या होनेवाला है?

क्या  इससे गरीबी, सेहत और शिक्षा के स्तर पर बेहाली, कुपोषण, भ्रष्टाचार, जातिवाद, संप्रदायवाद, आतंकवाद, संकीर्णतावाद और कट्टरपंथ जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने में हम ज्यादा समर्थ हो जायेंगे? क्या इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारी प्रतिष्ठा बढ़ जायेगी? अभी तो नाइजीरिया भी हमसे मुंह फुलाये बैठा है. अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी हमारी बदनामी हुई| इसी पार्टी से संबद्ध एक माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री के हाल के अशोभनीय-असभ्य बयान के कारण सारा बावेला मचा हुआ है| बड़ा होना अच्छा है बडप्पन के संस्कार उससे बड़े होते है , भाजपा में इस ओर कोई काम नहीं हो रहा है| मुश्किल तो यह है की संघ भी उदासीन सा दिख रहा है|

लेखक श्री राकेश दुबे वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार हैं।
संपर्क  9425022703
rakeshdubeyrsa@gmail.com

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!