मेडल के हकदार हैं मोदी: दिग्विजय सिंह

Updesh Awasthee
मुगलसराय। कांग्रेस महासचिव और दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला किया है. दिग्व‍िजय ने विवादास्पद बयान देने वाले BJP नेता गिरिराज सिंह को भी आड़े हाथों लिया.

यूपी के मुगलसराय में दिग्विजय सिंह ​ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने 2024 में ओलंपिक की मेजबानी को लेकर ​प्रधानमंत्री द्वारा ​प्रयास किए जाने के सवाल पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा, 'ओलंपिक में झूठ बोलने की भी प्रतियोगिता होनी चाहिए। मुझे यकीन है कि इसका गोल्ड मेडल नरेंद्र मोदी को ही मिलेगा।'

बीजेपी नेता गिरिराज सिंह के सोनिया गांधी पर दिए गए विवादित बयान के बारे में दिग्विजय सिंह ने कहा कि गिरिराज का बयान बीजेपी और संघ की संस्कृति को दर्शाता है. उन्होंने कहा, 'हम उनकी बयान की निंदा करते हैं.'

राहुल गांधी के बारे में पूछने पर दिग्विजय सिंह ने गोलमोल जबाब देते हुए कहा, '​राहुल जी जहां भी हैं, ठीक से हैं. हमलोग उनके सिपाही आपके बीच में मौजूद हैं न...'

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!