व्यापमं घोटाला: दिग्विजय सिंह के नाम नोटिस की तैयारी

Updesh Awasthee
भोपाल। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच कर रही एसटीएफ जल्द ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को दो-तीन दिन में नोटिस जारी करने जा रही है। उनका आरोप है कि एसटीएफ द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बचाया गया है। एसटीएफ ने रिकार्ड से छेड़छाड़ की है। इस संबंध में दिग्विजय सिंह के बयान दर्ज होने हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि एसटीएफ ने व्यापमं के पूर्व प्रिंसिपल सिस्टम एनालिस्ट नितिन महिंद्रा से जब्त की गई हार्ड डिस्क में सेव एक्सल शीट में छेड़छाड़ की है। एक्सल शीट में उम्मीदवारों की सिफारिश के आगे लिखे सीएम आैर अन्य महत्वपूर्ण लोगों के नाम बदल दिए। एसटीएफ द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बचाया जा रहा है। इस संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एसआईटी से शिकायत की थी। साथ ही उन्होंने एसआईटी को एक्सल शीट भी उपलब्ध कराई थी।

एसआईटी ने शिकायत की जांच एसटीएफ को ही सौंपी है। खुद आरोपों में घिरी एसटीएफ ने जांच शुरू कर दी है। अब एसटीएफ जांच में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान दर्ज करने के लिए उन्हें नोटिस भेज रही है। उन्हें यह नोटिस दो-तीन दिन के अंदर भेज दिया जाएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!