इंदिरा गांधी की साड़ी पहनकर निकलीं प्रियंका

Updesh Awasthee
नयी दिल्‍ली। प्रियंका गांधी में लोग इंदिरा गांधी की झलक देखते हैं और प्रियंका भी लोगों को अपनी दादी का रूप दिखाती रहतीं हैं। इस बार वो इंदिरा गांधी की साड़ी पहनकर निकलीं। मौका था बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्‍चन की भतीजी नैना की शादी का। रिसेप्‍शन दिल्‍ली में आयो‍जित किया गया। इस मौके पर नेहरु गांधी परिवार और बच्‍चन परिवार की करीबी एक बार फिर नजर आयी।


अमिताभ बच्‍चन के छोटे भाई अजिताभ बच्‍चन की बेटी नैना बच्‍चन और रंग दे बसंती स्टार कुणाल कपूर के शादी की रिसेप्‍शन पार्टी शनिवार को आयोजित की गयी. इस पार्टी में प्रियंका गांधी वाड्रा अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ पहुंचीं. खास बात यह थी कि प्रियंका इस पार्टी में अपनी दादी इंदिरा गांधी की साड़ी पहनकर पहुंची थीं.

यह पहला मौका नहीं था जब प्रियंका ने इंदिरा गांधी की साड़ी पहनीं थीं. पर्पल रंग की यह साड़ी इंदिरा गांधी ने वर्ष 1966 में अमेरिका में उस दौरान पहनीं थी जब अमेरिकी राष्‍ट्रपति लेंडन बी जॉनसन ने उन्‍हें डिनर पर आमंत्रित किया था.

प्रियंका गांधी ने इस साड़ी के साथ इंदिरा की ही तरह मैंचिंग पर्ल ईयररिंग पहन रखी थी. समारोह में प्रियंका नैना बच्‍चन को गले लगाते दिखीं.  प्रियंका के पति राबर्ट वाड्रा भी नीली सूट में उपस्थित थे.

ज्ञात हो कि बच्‍चन परिवार और गांधी परिवार का रिश्‍ता 7 दशक पुराना है. उस वक्‍त सरोजनी नायडू ने अमिताभ बच्‍चन के पिता हरिवंश राय बच्‍चन और माता तेज बच्‍चन को इंदिरा गांधी से मिलवाया था. हालांकि बाद में बोफोर्स मामले में फंसने के बाद दोनों परिवारों में कुछ कड़वाहट जरूर हो गयी थी.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!