रेलवे स्टेशन पर जला डाला रेलमंत्री का पुतला

Updesh Awasthee
ग्वालियर। रेल यात्री किराए, माल भाड़े, प्लेटफॉर्म टिकट में की गई वृद्धि और केन्द्र सरकार के मंत्रियों द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए बोले गए अपशब्दों से कांग्रेस आक्रोशित है। इसके विरोध में गुरुवार को कांग्रेस ने पुतले जलाए। शहर जिला कांग्रेस के नेतृत्व में तो स्टेशन परिसर में ही रेल मंत्री का पुतला फूंक दिया। उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और जीआरपी व आरपीएफ के जवान देखते रहे। पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दर्शन सिंह ने कहा कि केन्द्र के मंत्री महिलाओं के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते आ रहे हैं और प्रधानमंत्री मौन धारण किए हैं। इस अवसर पर रमेश अग्रवाल, सुनील शर्मा, लतीफ खां, कुलदीप कौरव आदि मौजूद थे।

महिला कांग्रेस ने मंत्री गिरिराज का जलाया पुतला
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए बोले गए अपशब्दों पर शहर जिला महिला कांग्रेस ने इंदरगंज चौराहा पर पुतला जलाया। संगठन की अध्यक्ष कमलेश कौरव के नेतृत्व में महिलाएं पुतला लेकर वहां पहुंची। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह ने नारी जाति का अपमान किया है। उन्हें सोनिया गांधी से माफी मांगनी चाहिए। ऐसा न करने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। पुतला दहन करने वालों में कुसुम शर्मा, उमा चौहान, मधुलिका क्षीरसागर, हेमा जैन आदि मौजूद थीं। उधर, ग्रामीण महिला कांग्रेस ने भी गिरिराज सिंह का पुतला दहन किया। नयागांव में किए गए पुतला दहन को अध्यक्ष ममता कुशवाह, कमला कुशवाह ने भी संबोधित किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!