बदला: लाश को स्कूटी पर बिठाया और जंगल में फेंक आए

Updesh Awasthee
जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सौतेले भाई हैं जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोनों ने अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया था। इस कांड में सबसे आश्चर्यजनक बात यह रही कि आरोपियों ने कत्ल के बाद शव को स्कूटी के बीच में बैठाया और तीन किलोमीटर दूर जंगल में ले जाकर फेंक दिया था।

एएसपी ग्रामीण संजय साहू ने बताया कि 30 मार्च को खैरी गांव के कोटवार ने सूचना दी थी कि भिड़की का चतुर सिंह उर्फ संतोष भूमिया (30 वर्ष) अपनी रिश्ते की मौसी नन्ही बाई के घर में रहता था, जो 27 मार्च से लापता है। जांच में पता चला कि नन्ही बाई च़ढ़ार दास्ता पत्नी के रूप में बम्होरी निवासी हरप्रसाद बर्मन के साथ रहती थी। उसके पहले पति उजियार सिंह का देहांत हो चुका है। उजियार सिंह से एक बेटा अशोक सिंह और हरप्रसाद से बेटा आशीष व 16 वर्षीय बेटी है। 27 मार्च को चतुर सिंह और हरप्रसाद का विवाद हुआ था। शक के आधार पर पुलिस ने अशोक को हिरासत में लिया।

छेड़छाड़ का लिया बदला
आरोपी अशोक ने पूछताछ में बताया कि चतुर सिंह ने उसकी 16 वर्षीय बहन के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसपर छोटे भाई आशीष ने लकड़ी के बेंत से चतुर सिंह के साथ मारपीट कर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने पिता हरप्रसाद व एक अन्य साथी के साथ चतुर के शव को स्कूटी के बीच में बैठाकर चरगवां से लगभग 3 किमी पहले गुरेहरा के जंगल में फेंक दिया था। आरोपी की निशानदेही पर चतुर उर्फ संतोष का शव बरामद किया गया। शव पूरी तरह खराब हो चुका था। इसके बाद आरोपी आशीष को भी गिरफ्तार किया। फरार आरोपी हरप्रसाद और एक अन्य की तलाश जारी है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!