दुल्हनिया गहने लेकर फरार

Updesh Awasthee
इंदौर। गुजरात में ब्याही मांगलिया की लड़की, शादी के दो माह बाद दो लाख के गहने लेकर भाग गई। 11 दिन पहले पति ने मांगलिया थाने में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस आज तक उसका पता नहीं लगा सकी।

पुलिस के मुताबिक, 31 जनवरी को मांगलिया निवासी शीतल का विवाह गुजरात के अंतिम ज्याली से हुआ था। कुछ दिन बाद ज्याली उसे मायके लेकर आया। 23 मार्च को शीतल कॉलेज में फॉर्म भरने का कहकर घर से निकली। उसके बाद वह नहीं लौटी।

गुरुवार को ज्याली परिवार के साथ फिर मांगलिया थाने पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि शीतल शादी के बाद सिर्फ एक सप्ताह उसके साथ रही। उसके बाद वह मायके में रही। जब वह गायब हो गई तो गुजरात स्थित घर में रखे गहनों का पता किया तो वे गायब थे। वह सोने का हार, कंगन, चेन, झुमकी, मंगलसूत्र और चांदी की पाजेब, बिछुड़िया सहित करीब दो लाख के गहने ले गई। अंतिम को शक है कि वह प्रेमी के साथ भाग गई।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!