ब्लेम गेम बंद करिए: किसान खुदकुशी कांड पर किंगखान

Updesh Awasthee
सेंट्रल डेस्क/भोपाल समाचार। दिल्ली में 'आप' की रैली में हुए किसान आत्महत्या कांड में आज प्रतिक्रियाओं का सिलसिला लगातार जारी है। सभी दलों के नेतागण अपनी अपनी नीतियों के अनुसार प्रतिक्रियाएं रिकार्ड करा रहे हैं। इसीबीच किंग खान ने ट्विट किया है कि 'एक पल ठहरिए, कुछ हासिल करने पर मत सोचिए, दर्द महसूस करिए और ब्लेम गेम बंद करिए'

केजरीवाल ने मांगी माफी
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के उनकी रैली में हुए हादसे/आत्महत्या पर सुबह कहा कि मैं माफी मांगता हूं कि उस वक्त भाषण जारी रखा और रैली चलने दी। केजरीवाल ने भले ही माफ़ी मांग ली हो लेकिन मृतक गजेंद्र सिंह का परिवार अब भी गजेंद्र की मौत के लिए केजरीवाल और उनकी पार्टी को ही दोषी मान रहा है।

माफी से क्या होगा ?
दौसा जिले के नांगल झामवाड़ा गांव से गजेंद्र की बहन ने कहा, हमारे भईया की जान गई.. माफी मांगने से क्या होगा... केजरीवाल जी ने 2 मिनट के लिए भाषण नहीं रोका, रैली नहीं रोकी.. एक तो इशारा कर रहा है कि हो गया काम.. इसको हम क्या समझें.. साजिश समझें?

सच्चाई सामने लाओ
गजेंद्र के भाई विजेंद्र सिंह बोले, मैं अपील करता हूं कि केजरीवाल जी इसमें पर्सनली कदम उठाएं। इस मामले की पूरी जांच हो। इस मामले की वास्तविकता सबके सामने आनी चाहिए।

जिम्मेदारी से बच नहीं सकते केजरीवाल
दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित ने कहा, केजरीवाल दिल्ली के सीएम हैं और वह जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। उन्हें विपक्ष की बोली बोलनी अब बंद कर देनी चाहिए।

भावनाओं के साथ खेल रही है AAP
वहीं बीजेपी ने केजरीवाल की स्टेटमेंट पर आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि भावनाओं के साथ खेल रही है AAP। दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि जांच के अलावा कोई रास्ता नहीं है। केजरीवाल ड्रामा कर रहे हैं।

माफी अस्वीकार
वहीं बीजेपी स्पोक्स्पर्सन नलिन कोहली ने कहा, जो केजरीवाल ज्ञान दे रहे हैं क्या वह खुद उस पर अमल करते हैं? लोकपाल इंटरनल डिमॉक्रेसी और हर चीज से केजरीवाल भाग निकलते हैं। हम माफी नहीं स्वीकार रहे हैं। वह खुद को जस्टिफाई करने की कोशिश कर रहे हैं। कोहली ने कहा कि मामले की जांच रोकी नहीं जाएगी।

किंग खान का संदेश
इस बीच बॉलिवुड ऐक्टर शाहरुख खान ने भी एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा है: कोई खुद को खत्म करने के लिए अपनी जान नहीं लेता, वह अपने दर्द को खत्म करने के लिए अपनी जान लेता है | एक पल ठहरिए, कुछ हासिल करने पर मत सोचिए, दर्द महसूस करिए और ब्लेम गेम बंद करिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!