टॉयलेट बदबू से गुस्साई पत्नि ने पति को चाकू मार दिया

Updesh Awasthee
जापान से एक अजीबोगरीब खबर आई है. एक जापानी महिला ने अपने पति के टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद आ रही दुर्गंध से नाराज होकर उस पर कथित रूप से चाकू से हमला कर दिया.

पुलिस ने बताया कि एमा मामिया (29) ने अपने पति के चेहरे पर रसोईघर में इस्तेमाल होने वाले चाकू से स्पष्ट रूप से हमला किया जिसके बाद उसे हत्या की कोशिश के संदेह में गिरफ्तार कर लिया गया. एमा कथित रूप से इस बात से नाराज थी कि उसका 34 वर्षीय पति जब टॉयलेट इस्तेमाल करके बाहर आया तो वहां से बहुत दुर्गंध आ रही थी.

जिजी प्रेस एवं अन्य स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एमा का गुस्सा उस समय और बढ़ गया जब उसका पति टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद ‘हाथ धोने से पहले’ अपने अपने तीन वर्षीय बेटे की टॉयलेट इस्तेमाल करने में मदद करने लगा. जिजी ने एमा के हवाले से कहा, ‘टॉयलेट से इतनी दुर्गंध आ रही थी कि बच्चा इसे इस्तेमाल भी नहीं कर सकता था.’

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!