भोपाल। राजधानी में अपने सम्मान की लड़ाई लड़ रहे अतिथि विद्वानों का सामान चोरी हो गया। यह घटना उस वक्त हुई जब पुलिस ने उन्हेें अरेस्ट किया था। वो यहां अन्नजल त्यागे बैठे थे, वहां चोर उनका सामान साफ कर ले गए। अब पुलिस कुछ कहने को तैयार नहीं।
अतिथि विद्वान लीना दुबे ने बताया कि हम जब रैली कर रहे थे तब किसी ने हमें नहीं टोका, बाद में अरेस्ट कर लिया। हम अपना सारा समान जो कि हम अम्बेडंकर मैदान में छोड़कर आए थे। वो भी चोरी हो गया। जिसमें कई लोगों के जरूरी कागजात थे तो किसी के कपड़े पैसे आदि थे। जिनका अभी तक कोई पता नहीं हैं। साथ ही उस पर न पुलिस कोई जबाव दे रही हैं।