मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की आमसभा

दमोह। मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की आमसभा का आयोजन शिक्षक सदन परिसर में हुआ। जिसमें जिले के सभी तहसीलों से आए संघ पदाधिकारियों की उपस्थिति में संघ के निर्वाचन एवं सदस्यता पर निर्णय लिया गया।

शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संघों के पदाधिकारियों ने शासन द्वारा शिक्षा विभाग के निजीकरण पर चिंता व्यक्त करते हुए इस कर्मचारी विरोधी नीति को शासन द्वारा तत्काल वापस लेने पर जोर दिया।

संघ के प्रांतीय सलाहकार स्वामी अशोक तिवारी, प्रांतीय प्रवक्ता बीएम दुबे, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी एवं सचिव जागेश्वर अहिरवाल ने कर्मचारियों की एकता को मजबूत करने पर बल दिया। कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष दिनेश असाटी, विष्णु शर्मा, आरिफ अंजुम, विपिन चौबे, नवनीत स्वामी, उमेश अवस्थी, रामकिशोर उदेनिया, नन्नें भाई पटेल, पदम सिंह, मोहन आदर्श ने कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के निराकरण करने की मांग शासन से की। कर्मचारियों ने समस्याओं को संघ पदाधिकारियों के समक्ष रखा। इस दौरान कुंज बिहारी नामदेव, विवेक दुबे शामिल थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!