केन्द्र में 6 नए सचिवों की नियुक्ति

नईदिल्ली। केंद्र सरकार ने उच्च नौकरशाही में नई नियुक्तियों को मंजूरी दी है। असम मेघालय कैडर के 1980 बैच के आईएएस अधिकारी कपिल देव त्रिपाठी को नया पेट्रोलियम सचिव नियुक्ति किया गया है। वे सौरभ चंद्रा का स्थान लेंगे जो गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। जबकि त्रिपाठी अभी तक भारी उद्योग मंत्रालय में सचिव थे।

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति संबंधी समिति ने नई नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की है। यूटी कैडर के 1980 बैच के अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव को गृह मंत्रालय में राजभाषा विभाग का सचिव बनाया गया है। नीता चौधरी के सेवानिवृत्त होने से यह पद खाली हुआ था।

इसी प्रकार राजस्थान कैडर के श्याम एस. अग्रवाल अनुसूचित जनजाति आयोग का सचिव नियुक्ति किया गया है। आर विजयकुमार के सेवानिवृत्त होने से पद खाली हुआ था। बिहार कैडर के अधिकारी नरेंद्र कुमार सिन्हा को संस्कृति मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। रवीन्द्र सिंह के सेवानिवृत्त होने से यह पद रिक्त हुआ था।

असम मेघालय कैडर के 1981 बैच के अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव को गृह मंत्रालय में सचिव सीमा प्रबंधन नियुक्त किया गया है। वे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में विशेष सचिव के पद पर तैनात थे। जबकि सीमा प्रबंधन सचिव स्नेहलता कुमार गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गई हैं।

बिहार कैडर के 1981 बैच के अधिकारी अरुण कुमार झा को जनजाति मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। वे अभी प्रशासनिक सुधार विभाग में विशेष सचिव थे। जनजाति मामलों के सचिव एच. पांडा गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं।
एक दिन पूर्व ही नियुक्ति संबंधी समिति ने 19 संयुक्त सचिवों की नियुक्ति को मंजूरी दी थी। हाल के दिनों में उच्च नौकरशाही में बड़े बदलाव हुए हैं। राज्यों से नए अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर आ रहे हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!