डॉक्टर का बंगला जुए का अड्डा, 6 महिला जुआरी गिरफ्तार

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश राजधानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डॉक्टर के घर पर संचालित जुएं के अड्डे का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने यहां से जुआं खेलते हुए छह महिलाओं सहित 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से करीब दो लाख रुपए बरामद किए है।

कोहेफिजा स्थित बीडीए कॉलोनी में संचालित जुएं के इस हाईप्रोफाइल अड्डे पर पुलिस ने गुरूवार दोपहर को दबिश दी. पुलिस की कार्रवाई से यहां हडकंप मच गया. जुआं खेल रही महिलाओं ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की तो कुछ ने वहां से भागने की नाकाम कोशिश की. पुलिस ने महिलाओं सहित सभी जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी नॉर्थ अरविंद सक्सेना के मुताबिक यह हाईप्रोफाइल अड्डा होम्योपैथिक डॉक्टर मनीष परियानी के बंगले पर चल रहा था. मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. कोहेफिजा थाना क्षेत्र का मामला होने के बावजूद इस कार्रवाई में शाहजहांनाबाद पुलिस को भी शामिल किया गया. दोनों थानों के पुलिस बल ने एक साथ दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

हालांकि, पुलिस पर आरोप लगते रहे है कि जुएं का यह अड्डा काफी समय से संचालित हो रहा था, लेकिन वह कार्रवाई करने से बच रही थी. ऐसे में शाहजहांनाबाद पुलिस को कार्रवाई में शामिल करना संकेत देता है कि आला अफसरों को स्थानीय पुलिस पर पूरी तरह से भरोसा नहीं था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!