किसान ने किया आत्मदाह, फैली हिंसा, SDOP, TI समेत 6 पुलिसवाले घायल

Updesh Awasthee
राजेश शुक्ला/अनूपपुर। जैतहरी में हिदुस्तान पावर द्वारा निर्माणाधीन पावर प्लांट में जमीन के एक टुकडे को लेकर फिर एक बार भारी बवाल हुआ। किसान द्वारा आत्मदाह किये जाने के बाद फैली भारी हिंसा में एसडीओपी, टीआई सहित छ: पुलिस कर्मी घायल हो गये तो वही पुलिस फायरिंग मे एक व्यक्ति घायल हो गई।

हजारो मजदूरों की हिंसक भीड जैतहरी के राठौर चौक में तोड-फोड, मार-पीट करने लगी तो वहां भगदड मच गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर कलेक्टर नरेन्द्र सिंह परमार, पुलिस अधीक्षक निमिश अग्रवाल पहुंचे। शाम होते-होते जैतहरी पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। एसडीएम आरएन सिंह ने नगर में धारा 144 की घोषणा की।

4 डेसिमल जमीन के लिए हुआ विवाद
जैतहरी में निर्माणाधीन पावर प्लांट की पहली यूनिट शीघ्र पूर्णता की ओर है और इसे शीघ्र प्रारंभ करने के लिए अभी कोयला अनूपपुर में सायडिंग बनाकर पावर प्लांट लाया जा रहा है। स्थायी व्यवस्था के तहत जैतहरी रेल्वे स्टेशन से पावर प्लांट तक रेल लाईन डाली जा रही है। इसके लिए जमीन किसानो से क्रय की गई है तो कुछ किसानो की जमीन अधिग्रहित की गई है।

राममिलन राठौर की जमीन का एक टुकडा अधिग्रहित किया गया है लेकिन इस हेतु जो मुआवजा राममिलन को दिया जा रहा है वह उससे संतुष्ट नही है। मामले से जुडे सूत्रो के अनुसार 1700 स्क्वायर फिट के लिए लगभग डेढ करोड रूपये मांगे गये। जिस पर सहमति न बनने पर शासन के खाते में मुआबजे की राशि जमा कर दी गई। शनिवार की सुबह जब पुलिस ने इस जमीन पर कब्जे के लिए परिवार के लिए 8 लोगो को पकड कर कोतवाली लाया तो राममिलन के एक बेटे आनंद राठौर ने आत्मदाह कर लिया। बुरी तरह जले आनंद को आनन-फानन जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक चिकित्सा प्रदान कर उसे जबलपुर रिफर कर दिया गया।

हिंसक हुये मजदूर


आनंद द्वारा आत्मदाह किये जाने की खबर जंगल में आग की तरह नगर और पावर प्लांट में फैली तो लोग उग्र हो उठे। पावर प्लांट के हजारो क्रुद्ध मजदूर घटना स्थल पर जा पहुंचे और काम पर लगी पोकलेन मशीन मे आग लगा दी। इसके बाद राठौर चौक, बस स्टैन्ड में तैनात पुलिस कर्मियो से जमकर मारपीट की गई, पथराव किया गया। भीड द्वारा की गई हिंसा और पथराव में कोतमा एसडीओपी शिवेन्द्र सिंह, जैतहरी नगर निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा, एसआई सुन्दरलाल तिवारी, पीएसआई सुश्री सुनीता गुप्ता, एएसआई महेन्द्र वेन, प्रधान आरक्षक सरिता लकरा, आरक्षक रीता मरावी एवं शिव कुमारी घायल हो गये।

बतलाया गया है कि पीएसआई सुनीता गुप्ता की बाई ऑख पर गंभीर चोट आई है जिसके बाद उन्हे प्राथमिक उपचार प्रदान कर बिलासपुर रिफर किया गया। हिंसक भीड में घिरने के बाद अपनी जान बचाने के लिए पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से एक व्यक्ति घायल हो गया। सबइंस्पेक्टर सुंदर लाल तिवारी तथा गोली से घायल हुये अल्पेश सिंह को जबलपुर ईलाज के लिए रिफर किया गया।

मौके पर पहुंचे कमिश्रर-आईजी


घटना की सूचना मिलते ही पहले कलेक्टर नरेन्द्र सिंह परमार, पुलिस अधीक्षक निमिश अग्रवाल मौके पर पहुंचे। इनकी उपस्थिति में एसडीएम आरएन सिह ने नगर में धारा 144 लागू करने की घोषणा की। देर शाम शहडोल संभाग के आयुक्त डीपी अहिरार तथा पुलिस महानिरीक्षक वेदप्रकाश शर्मा घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली तथा प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने अधिकारियों को आश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

छावनी में तब्दील हुआ नगर
धारा 144 लागू होने के साथ ही कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में पुलिस बल ने नगर में फलैग मार्च कर लोगो को धारा 144 लागू किये जाने की सूचना देते हुये भीड न लगाने की समङााईश दी।

3 दिन तक रहेगी कडी नजर
कलेक्टर श्री परमार ने इस घटना क्रम पर कहा कि र्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जिला दण्डाधिकारी श्री एन$एस$ परमार ने बताया कि आगामी ०३ दिनों तक स्थिति पर पूरी तरह से नजर रखी जाएगी तथा दोषी व्यक्तियों पर सख्त कार्याही की जाएगी।

4 डिस्मिल जमीन ने रोका कार्य
हिंदुस्तान पावर लिमिटेड कंपनी विद्युत उत्पादन प्रारंभ करने की तैयारी कर रही है। लगभग ७० प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। उक्त निर्माण कार्य में एक किसान की लगभग १५० मीटर जमीन प्रभावित हो रही है। उक्त किसान द्वारा शासन द्वारा निर्धारित किए गए मापदंड से अधिक मुआवजा की मांग प्रशासन से की जा रही थी, जबकि उचित दर पर मुआवजा दिए जाने की कार्यवाही प्रशासन द्वारा विगत कई माह पूर्व की गई थी। समस्या केा देखते हुऐ १७ जनवरी की सुबह पुलिस प्रशासन द्वारा भूमि स्वामी के कुछ परिजनों को हिरासत में ले लिया गया। इस घटना से दु:खी होकर अनंतराम पिता राममिलन राठौर उम्र ४० वर्ष ने अपने घर में मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया।

पुलिस पर किया पथराव
आत्मदाह की कोशिश के बाद उग्र श्रमिको ने प्लांट का काम बंद कर दिया। उग्र भीड पीडि़त किसान के घर पहुंचकर वहां तैनात पुलिस कर्मियों एवं रेलवे लाईन में चल रहे निर्माण कार्य में तैनात पुलिस कर्मचारियों के ऊपर पथराव कर दिया। हजारों श्रमिक एवं ग्रामीणों ने जब पथराव शुरू किया तो वहां मौजूद कोतमा एसडीओपी शिवेन्द्र सिंह गहरवार, प्रशिक्षु एसआई सुनीता गुप्ता, जैतहरी टीआई राजेन्द्र मिश्रा, एएसआई सुंदरलाल तिवारी, एएसआई महेन्द्र, प्रधान आरक्षक सरिता लकड़ा, आरक्षक शिवकुमारी, रीता सहित अन्य पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हुए है जिनका उपचार जिला चिकित्सालय व अन्य चिकित्सालयों में जारी है।

पोकलैण्ड मशीन को किया आग के हवाले
आक्रोशित भीड़ ने रेलवे लाईन के निर्माण कार्य में कार्य कर रही पोकलैण्ड मशीन को आग के हवाले कर दिया। लगभग ३ बजे जब पोकलैण्ड मशीन में आग लगाई गई। देर शाम तक पोकलैण्ड मशीन जलकर खांक हो गई थी।

कई दुकानों में किए तोडफ़ोड़
दुर्गादास चौक से अनूपपुर की ओर आने वाली मुख्य मार्ग पर कई दुकानें खुली हुई थी। पुलिस की फायरिंग एवं ग्रामीणों के पथराव के भय से सैकड़ों राहगीर एक ऑटो गैरिज की दुकान पर जान बचाकर जब छिप गए तो हजारों की तादात में उग्र भीड़ ने ऑटो गैरिज दुकान पहुंचकर तोडफ़ोड़ किए। गैरिज में खड़ी कई मोटरसायकल सहित अन्य सामग्रियों को चौपट कर लाखों का नुकसान पहुंचाया है।

रेल लाईन निर्माण में कई माह से थी समस्या
जैतहरी रेलवे फाटक के समीप से क्रासिंग देकर हिंदुस्तान पावर लिमिटेड कंपनी तक रेलवे लाईन का कार्य जोरों पर चल रहा था। अनंतराम मुआवजा की मांग को लेकर अडिग़ था। जिसके चलते कंपनी एवं जिला प्रशासन को अनूपपुर रेलवे सायडिंग में कोयला अनलोड़ कराकर जैतहरी तक वाहनों से परिवहन कराया जा रहा था।

श्रमिकों को भड़काया
बताया गया है जब पीडि़त किसान अनंतराम ने आत्मदाह करने का प्रयास किया तो इस घटना को कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा कंपनी में कार्य कर रहे उसके रिश्तेदारों को सूचना दी गई, उस खबर को उसके रिश्तेदार पूरे श्रमिकों को बताकर भड़का दिये। कंपनी में कार्य कर रहे हजारों श्रमिकों ने काम छोड़कर पीडि़त परिवार के घर जा पहुंचे और तैनात पुलिस कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिये।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!