मप्र से गुजरात जा रही माफिया की इंग्लिश वाइन पकड़ी

Updesh Awasthee
झाबुआ। शराब बिक्री के लिए प्रतिबंधित राज्य गुजरात में सप्लाई की जा रही अंग्रेजी शराब को गुजरात की सीमा में प्रवेश करने से पहले ही पकड़ लिया गया। बताया जाता है कि शराब माफिया का यह काला कारोबार लम्बे समय से बदस्तूर जारी है। मप्र एवं गुजरात दोनों राज्यों की संबंधित पुलिस चौकियों पर माफिया की शराब को कभी रोका नहीं जाता। लोकल मीडिया के दवाब मेें यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने रविवार को दोपहर 12 बजे स्थानीय विदेशी शराब दुकान से गुजरात जा रही शराब की एक नई पिकअप वाहन के साथ 150 पेटी ब्लेकर्फोट कंपनी की बीयर जिसकी अनुमानित कीमत 90 हजार को मयवाहन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पिटोल पुलिस चौकी प्रभारी एम एल भाटी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर विदेश शराब से भरी वाहन को दुकान के पीछे वाले रास्ते कालिया गांव के पुराने आरटीओे के पास जप्त किया गया जिसमे वाहन चालक एवं उसके साथी पुलिस को देखकर वाहन सडक पर खडा कर भागने लगे। तब पुलिस ने घेरा बंदी कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वाहन चालक महेश पिता सुरेश ओदनीया उम्र 35 वर्ष देसाईवाडा दाहोद एवं प्रकाश पिता वालसिंह मावी 22 वर्ष निवासी भाटीवाडा गुजरात को गिरफ्तार कर मय वाहन पुलिस चोकी पिटोल लाया गया। एक स्थानीय आरोपी विजय पिता रतीराम सोनी निवासी भोपाल मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। 


उक्त कार्यवाही में हैड कांस्टेबल नीरज सागर, आरक्षक ओमप्रकाश, सोहन, कमल, मांगीलाल गणावा आदि लोगों ने सराहनीय योगदान दिया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!