भोपाल के विकास में कार्यरत सरकारी एजेंसी BDA, CPA के कामों को भोपाल नगर निगम के कामों से तालमेल बैठाकर करने की पहल की जाएगी।
- नगर पालिक निगम का नया मुख्यालय बनाया जाएगा। साथ ही जोन कार्यालयों की भी नये सिरे से संरचना की जाएगी।
- भोपाल का विकास आधुनिक तरीके से करके इसे सेटेलाइट सिटी के रूप में हाईटेक बनाना है। भोपाल में ब्राड बेंड और 4 जी के लिए हर वार्ड में टॉवर लगाया जाएगा।
- भोपाल शहर में मेट्रो और मोनो रेल की योजनाएं बनाई जाएगी।
- क्लीन भोपाल, ग्रीन भोपाल-पर्यावरण सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
- भोपाल को एजुकेशन हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
- प्रत्येक जोन में एक स्वीमिंग पूल बनाया जाएगा।
- भोपाल के सभी वार्डोँ के लिए अलग से कार्ययोजना बनाई जाएगी।
- शहर के गरीब बेरोजगारों के लिए मोहल्लों, छोटे-छोटे मार्किट बनाकर दुकानों का निर्माण किया जाएगा।
- अभी तक शहर में 108 के लिए उपलब्ध एम्बुलेंस एक ही जगह पर एकत्रित रहती हैं, इन्हें हर जोन की सीमा में उपस्थित रखा जाएगा।
- गांव एवं शहर में उपलब्ध श्मशान घाट बदहाली अवस्था में हैं। यहां शेडो का निर्माण किया जाएगा। वहां लकड़ी/पानी आदि की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। एवं आस-पास की भूमि पर वृक्षारोपण किया जाएगा।
- भोपाल में लगभग 1000 अवैध कालोनियां हैं, इनके हस्तांतरण के लिए सरल नियम बनाए जाएंगे, ताकि यहां के रहवासियों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।
- भोपाल में वृहद वाल्मीकि धाम का निर्माण किया जाएगा।
- वृद्धाश्रम एवं रेनबसेरे बनाए जाएंगे। जिम और लायब्रेरी की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
- भयमुक्त सामाजिक वातावरण बनाया जाएगा, नागरिकों की प्रतिष्ठा एवं सुरक्षा को सुनिश्चत किया जाएगा।
- भोपाल में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है अतः मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाना हैं।
- शहर में 24 घंटे 7 दिन पानी की सुविधा प्रदान की जाएगी।
- गुमठी और ठेलेवालों को जगह की व्यवस्था की जाएगी।
- ज्यादा से ज्यादा हॉकर कार्नरर्स बनाए जाएंगे।
- फुटकर सामान बेचने वालों को 8 बजे दुकान बंद होने के बाद 8 से 10 बैठने की व्यावस्था की जाएगी।
भोपाल शहर में फ्लाईओवर:
- रायल मार्किट रोड से हमीदिया रोड होते हुए भारत टॉकीज तक।
- लिली टॉकीज से बुधवारा, इब्राहिमपुरा होते हुए मोती मस्जिद तक।
- एयरपोर्ट रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज।
- चेतक ब्रिज के समानांतर एमपी नगर थाने तक ब्रिज।
- हबीबगंज रेलवे स्टेशन से एमपी नगर थाने तक।
- खटलापुरा मंदिर से लेकर रानी कमलापती के महल तक।
भोपाल गैस पीड़ितों के पुनर्वास की दिशा में पहल
- भोपाल गैस त्रासदी से प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने एवं भोपाल के गुनहगार को सजा दिलाने की दिशा में पहल की जाएगी।
- भोपाल गैस पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने की दिशा में पहल की जाएगी।
- गैस त्रासदी से प्रभावित लोगों के उन्नयन के लिए जारी योजनाओं की समीक्षा कर नए कार्यक्रमों की आवश्यक पहल की जाएगी।
- गैस पीड़ित इलाकों में पीने के पानी का समुचित इंतजाम किया जाएगा।
- गैस पीड़ित लोगों की ईलाज की समीक्षा कर उन्हें बेहतर व्यवस्था दी जाएगी।
- भोपाल तालाब के केचमेंट एरिये को नये सिरे से निर्धारित करना
- भोपाल के बड़े तालाबों के कैचमेंट के नाम पर किसानों से ली गई कृषि भूमि को कैचमेंट मुक्त किया जाएगा एवं उनके लिए आवास एवं विकास स्त्रोत की व्यवस्था की जाएगी।
बैरागढ़ का विकास:
- बैरागढ़ क्षेत्र के विकास के लिए विशेष पहल की जाएगी।
- भोपाल मर्जर एग्रीमेंट को लेकर उठ रहे विवादों के समाधान की दिशा में पहल।
- भोपाल के वर्षों पुराने रहवासियों को मर्जर के नाम पर परेशान किया जा रहा है, उनको भूमि स्वामी बनाया जाएगा।
- बैरागढ़ की सिवेज व्यवस्था के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी।
- बैरागढ़ की छोटी-बड़ी सड़कों पर डामरीकरण/सीमेंट कांक्रीट कार्य किया जाएगा।
- बैरागढ़ में हाथ ठेलों को नंबर लाइसेंस दिया जाएगा।
- फुटपाथ पर बैठकर व्यवसाय करने वाले छोटे व्यवसायियों के लिए एक सुविधापूर्ण जोन बनाकर उसमें स्थान उपलब्ध कराया जाएगा।
- मुख्य बाजारों और हर चौराहे पर जनसुविधा केन्दों का निर्माण के साथ-साथ अलग से महिला जनसुविधा केन्द्र बनाया जाएगा।
कोलार का विकास...
- वहां पेयजन की समस्या का समाधान, नर्मदा या कोलार से पानी दिया जाएगा।
- कोलार परियोजना के पुराने पड़े पाइपों का उपयोग कर, कोलार जलप्रदाय योजना फेस-2 बनाया जाएगा।
- कोलार क्षेत्र की संपूर्ण कालोनियों की सेवीज व्यवस्था के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी एवं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाकर निकासी की व्यवस्था की जाएगी।
- कोलार क्षेत्र की संपूर्ण कॉलोनियों की छोटी-बड़ी सड़कों पर डामरीकरण/सीमेंट कांक्रीट कार्य किया जाएगा।
- मुख्य बाजारों और हर चौराहों पर जनसुविधा केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा।
- नगर निगम की सीमा में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों का विकास।
- नगर निगम की सीमा में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाएगी।
- ग्रामीण सड़कों को चौड़ी कर उनका सीमेंटीकरण किया जाएगा।
- गांव की सड़कों पर लाइट की व्यवस्था की जाएगी।
- गांव में सुलभ शौचालय की व्यवस्था की जाएगी।
- गांव के मुख्य बाजारों में जनसुविधा केन्द्रों का निर्माण किया जाएगा।
- बीआरटी बसों का हर गांव में भेजा जाएगा।
- गांव की जमीन रहवासियों के लिए रिजर्व की जाएगी।
- ग्रामीण भूमिहीनों को पट्टे दिए जाएंगे।
- गांव में स्कूल और अस्पतालों की व्यवस्था की जाएगी।
- डेरी व्यवस्थापन के अंतर्गत डेरी मालिकों को पर्याप्त स्थान एवं परिवहन की सुविधा प्रदान की जाएगी।
- सामान्य वर्ग के गरीबों के हित में उठाने वाले कदम।
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धावस्था पेेंशन, विकलांग पेेंशन की राशि बढ़ाकर समाज के गरीब एवं असहाय लोगों के जीवन स्तर को सुधारना।
- वेस्ट मैनेजमेंट-नया ड्रेनेज प्लान तैयार कराया जाएगा एवं नई सीवेज ट्रीटमेंट प्लान बनाकर नई सीवेज लाइन बिछाई जाएगी, ताकि सीवेज व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
- जेएनएनयूआरएम योजना अंतर्गत नालों का चेनालाईजेशन करने के बाद भी अनेक नालों का निर्माण शेष है, उनका निर्माण कराया जाएगा।
- शहर के कचरे का विस्थापन युक्तिपूर्वक कर कचरे को जलाने व कचरे से बिजली बनाने के संयंत्र की स्थापना की जाएगी।
- डिजिटल शहर-4 जी टॉवर्स के सुव्यवस्थिकरण से गतिपूर्ण ब्राड बैंड व्यवस्था का विस्तार।
- एनर्जी इंडिपेंडेंट शहर-भोपाल को एनर्जी इंडिपेंडेंट बनाने के लिए सोलर ऊर्जा द्वारा बिजली के निर्माण को बढ़ावा।
- जो भवन अपनी जरूरतों की बिजली निर्माण के लिए अपनी छत का उपयोग सौर ऊर्जा निर्माण में करेगा, उस भवन पर 20 प्रतिशत सम्पत्ति कर में छूट दी जाएगी।
सार्वजनिक परिवहन प्रणाली
- सार्वजनिक परिवहन को और गतिमान बनाने के लिए बीआरटी एस कॉरिडोर को त्रुटि रहित बनाया जाएगा। इस व्यवस्था में स्थानीय बेरोजगार युवको को रोजगार देने की व्यवस्था की जाएगी।
- टैक्स प्रणाली (कराधान)-संपत्ति कर की दर का रहवासियों की क्षमता के आधार पर युक्तीयुक्तकरण किया जाएगा। स्थानीय कर जैसे जलकर आदि की वसूली की प्रक्रिया को जनहितैषी बनाया जाएगा। प्रत्येक नगर निगम में ऑनलाइन कर भरने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
- पूर्णतः व्यवसायिक हो चुके वर्तमान रहवासी क्षेत्रों को व्यवसायियों के हित में कमर्शियल घोषित किया जाएगा।
- संयुक्त टैक्स प्रणाली बनाई जाएगी, जो मकान के क्षेत्रफल के आधार पर दरें निर्धारित करेगी एवं सभी प्रकार के टैक्स इसमें शामिल किए जाएंगे।
- नगर निगम कर्मचारियों के लिए..
- नगर निगम कर्मचारियों के लिए-नगर निगम कर्मचारियों के लिए नए आवास बनाए जाएंगे। उनके जर्जर हो चुके मकानों का जीर्णोद्वार किया जाएगा।
- निगम के जोन एवं वार्ड कार्यालयों के कर्मचारियों को अधिक अधिकार दिए जाएंगे।
- राज्य शासन द्वारा समय-समय पर देय सुविधाओं/महंगाई भत्तों एवं सेवावृद्धि, पेेंशन वृद्धि का लाभ निगम कर्मचारियों को उसी तिथि पर दिया जाएगा।
- पानी प्रदाय करने व बिजली विभाग अग्निशमन, अतिक्रमण आदि जोखिम का कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों का जीवन बीमा के साथ-साथ किसी प्रकार से दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके परिवार से आश्रितों को योग्यतानुसार नौकरी।
